Samsung के इन स्मार्टफोन और टैबलेट्स को मिलेगा Galaxy AI का सपोर्ट, लिस्ट में देखें आपका फोन है या नहीं

Galaxy AI OneUI 6.1 Update - गैलेक्सी एआई फीचर्स का लाभ सबसे पहले किन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को मिलेगा, यह हम आपको बता रहे हैं. यह सर्कल टू सर्च समेत कई बढ़िया फीचर्स से लैस है.सैमसंग ने पुष्टि की है कि...

OneUI 6.1 Update : सैमसंग ने अपनी बहु-प्रतीक्षित गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च (Galaxy S24 Launch) कर दी है. सैमसंग की इस फ्लैगशिप सीरीज में तीन हैंडसेट्स आये हैं और इनकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एस24 सीरीज को OneUI 6.1 अपडेट के साथ लॉन्च किया है. इसमें गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) का सपोर्ट मिलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि सैमसंग अब अपने यूजर्स को एआई का सपोर्ट देगी. सैमसंग S सीरीज और Z सीरीज को यूज करनेवाले यूजर्स को यह अपडेट 2024 के छमाही तक मिलना शुरू हो जाएगा.

सर्कल टू सर्च समेत कई बढ़िया फीचर्स से लैस

गैलेक्सी एआई फीचर्स का लाभ सबसे पहले किन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को मिलेगा, यह हम आपको बता रहे हैं. यह सर्कल टू सर्च समेत कई बढ़िया फीचर्स से लैस है. एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट की मानें, सैमसंग ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी एस 23 सीरीज (Galaxy S23), गैलेक्सी एस 23 एफई (Galaxy S23 FE), गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Galaxy Z Fold) और गैलेक्सी फ्लिप 5 (Galaxy Flip 5) और गैलेक्सी टैब एस 9 सीरीज (Galaxy Tab S9 Series) को वनयूआई 6.1 (OneUI 6.1) अपडेट के माध्यम से कुछ गैलेक्सी एआई (GalaxyAI) सुविधाएं प्राप्त होंगी. सैमसंग कंपनी जून 2024 से पहले 6 स्मार्टफोन और 3 टैबलेट को गैलेक्सी एआई का लाभ देगी.

Also Read: Samsung Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में बनेंगे, इस दिन से शुरू होगी सेल

Galaxy AI सबसे पहले किन फोन्स में मिलेगा?

Samsung Galaxy S23

Samsung Galaxy S23+

Samsung Galaxy S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 FE

Samsung Galaxy Z Flip5

Samsung Galaxy Z Fold5

Galaxy AI सबसे पहले किन टैबलेट्स में मिलेगा?

Samsung Galaxy Tab S9

Samsung Galaxy Tab S9+

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra

एंट्री लेवल और मिड रेंज को गैलेक्सी एआई सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी

OneUI 6.1 अपडेट अपने सैमसंग डिवाइस में पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो इसके लिए हम आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज में कुछ फीचर्स ऑन डिवाइस जेनरेटिव एआई (On Device Generative AI) फंक्शंस पर चलते हैं. इन्हें पुराने फोन में नहीं लाया जा सकता है, जबकि अन्य के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग के इस्तेमाल की जरूरत पड़ती है, उन्हें सैमसंग ऊपर बताये गए स्मार्टफोन्स में दे सकती है. इसके साथ ही, सैमसंग वनयूआई 6.1 अपडेट प्राप्त करने के बावजूद, एंट्री लेवल (M Series, F Series) और मिड रेंज (A Series) को कोई गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी.

Also Read: Generative AI फीचर्स के साथ आयी Samsung Galaxy S24 सीरीज, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगी कई खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >