Sam Bahadur के सहायक निर्देशक कुमार अभिषेक का जमशेदपुर से है नाता, ऐसे तय किया लौहनगरी से मायानगरी तक का सफर

मेघना गुलजार की ओर से निर्देशित और विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादूर को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म में सेना के अफसर सैम मानेकशॉ की जिंदगी को दिखाया गया है. झारखंड के कुमार अभिषेक ने मूवी में बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है. आइये जानते हैं उनके बारे में…

जमशेदपुर, श्याम झा: मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हो गयी है. सैम बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित फिल्म है. मूवी में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में हैं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है. इसमें सहायक निर्देशक का दायित्व आदित्यपुर हरिओमनगर हेवेन रिवर व्यू के कुमार अभिषेक ने निभाया है.

जमशेदपुर के कुमार अभिषेक सहायक निर्देशक के तौर पर सैम बहादूर में किया काम

कुमार अभिषेक सेवानिवृत्त डीएसपी आर दयाल के छोटे बेटे हैं. कुमार अभिषेक ने वर्ष 2009 में लोयोला स्कूल के प्लस टू की पढ़ाई की. वर्ष 2017 में रेड-ब्लू नाम से शॉट फिल्म बनायी थी. इसे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. कुमार अभिषेक ने कर्नाटक से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म में बतौर लेखक और निर्देशन अपना करियर शुरू किया. कुमार अभिषेक वर्तमान में करण जौहर की फिल्म ‘जिगरा’ में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे हैं.

मेघना गुलजार ने निर्देशित की सैम बहादूर

सैम बहादुर में सेना के अफसर सैम मानेकशॉ की जिंदगी को दिखाया गया है. किस तरह सैम अपनी धुन के पक्के थे और अपनी बात पर कायम रहते थे. उन्होंने सेना के लिए पांच जंग लड़ीं और उनकी जिंदगी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को फिल्म में पेश किया गया है. सैम बहादुर में भारत की कई ऐतिहासिक हस्तियां भी दिखती हैं. सैम के साथ उनकी केमेस्ट्री भी. इस तरह फिल्म की डायरेक्टर मेघना ने सैम की जिंदगी के जरिये इतिहास की कई परतों को भी पेश किया है.

क्या है फिल्म सैम बहादूर की कहानी

पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश की स्थापना कराने और भारत को मजबूत बनाने में इंदिरा गांधी के साथ-साथ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की अहम भूमिका रही. उन्होंने इंदिरा गांधी को युद्ध से पहले पर्चे पर लिखकर बता दिया था कि जंग कब शुरू होगी. 1971 के इस युद्ध से पहले भी उन्होंने कई मौकों पर वीरता का परिचय दिया. वे सेवा में तब से रहे, जब भारत और पाकिस्तान एक मुल्क हुआ करते थे और अंग्रेजों का राज था. द्वितीय विश्व युद्ध, 1962 के भारत-चीन युद्ध से लेकर अपने चालीस वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने कई बड़ी लड़ाइयों में देश को जीत दिलायी.इस फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया है.

Also Read: Sam Bahadur Review: विक्की कौशल के शानदार अभिनय के बावजूद सैम मानेकशॉ को यादगार ट्रिब्यूट नहीं दे पाई फिल्म

सैम बहादुर फिल्म एक नजर में

कलाकार- विक्की कौशल , सान्या मल्होत्रा , फातिमा सना शेख, , नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब

लेखक- भवानी अय्यर, शांतनु श्रीवास्तव और मेघना गुलजार

निर्देशक- मेघना गुलजार

निर्माता- रॉनी स्क्रूवाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >