Salman Khan: बॉडी डबल सागर पांडे की मौत पर सलमान खान का पोस्ट वायरल, जानें दबंग खान भावुक होकर क्या बोले

बॉडी डबल सागर पांडे के निधन पर सलमान खान ने भावुक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने सागर का शुक्रिया अदा किया है. बता दें कि सागर 50 से ज्यादा फिल्मों में सलमान के लिए बॉडी डबल बने थे.

Sagar Pandey Death: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बॉडी डबल सागर पांडे (Sagar Pandey) का निधन हो गया. 50 वर्षीय सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी वो बेहोश हो गए. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया. एक्टर ने सागर की मौत पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. साथ ही उसकी फोटो भी लगाई है.

सागर पांडे के लिए सलमान खान का पोस्ट

सागर पांडे फिल्म बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, जैसी फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल के रूप में दिखे थे. सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर साग संग फोटो लगाकर कैप्शन में लिखा, मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं. आपकी आत्मा को शांति मिले भाई सागर. शुक्रिया. साथ ही हैशटैग #RIP #SagarPandey का इस्तेमाल किया. ये तसवीर फिल्म बजरंगी भाईजान पर ली गई थी.

संगीता बिजलानी का कमेंट

इस पोस्ट पर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने कमेंट में लिखा, आरआईपी. कई यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर सागर पांडे के निधन पर दुख जताया. वहीं, शाहरुख खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्दे ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, ‘मैं काफी हैरान हूं. वह पूरी तरह से फिट और स्वस्थ थे. वह काफी यंग थे. उनकी उम्र करीब 45-50 साल रही होगी.’

Also Read: सलमान खान का ‘सामी सामी’ गाने पर डांस देखा आपने? रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर जमकर थिरके, VIDEO

सागर पांडे-सलमान खान के लिए बॉडी डबल बनते थे

सागर पांडे, सलमान खान के लिए करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बने थे. सागर यूपी के रहने वाले थे. वहीं एक्टर इन दिनों बिग बॉस 16 को लेकर सुर्खियों में है. शो आज से कलर्स पर रात 9.30 बजे शुरू हो रहा है. इसे आप वूट पर भी देख सकते है. इस सीजन का थीम सर्कस है अबतक गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर खान का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है. इस बार वीकेंड का वार पर शुक्रवार और शनिवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >