Salman Khan Birthday : सलमान खान ने फार्महाउस में यूं सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल तसवीरें
Copied link
salman khan birthday wishes, Quotes, Photos, Pic, Images, Bigg Boss Party : बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं. सलमान के जन्मदिन पर फैंस उन्हें विश करने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हर साल जमा होते है. लेकिन इस बार एक्टर ने फैंस से खास अपील की है. उन्होंने फैंस को अपने घर के सामने जमा ना होने के लिए रिक्वेस्ट की है. उन्होंने बताया कि इस बार वो घर पर नहीं है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ ना लगाएं. उनके जन्मदिन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…
5:21 PM. 27 Dec 205:21 PM. 27 Dec
सलमान खान के जन्मदिन की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल
सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को एएनआई के ट्विटर पर शेयर किया गया है. इन तस्वीरों में एक्टर के पापा सलीम खान भी नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके बॉडीगार्ड शेरा भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं.
5:21 PM. 27 Dec 205:21 PM. 27 Dec
सलमान आज कर सकते है राधे फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा!
सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान आज अपने जन्मदिन के दिन अपनी फिल्म राधे द मोस्ट वॉन्टेड मैन की रिलीज डेट को लेकर घोषणा कर सकते हैं.
5:21 PM. 27 Dec 205:21 PM. 27 Dec
सलमान खान ने पनवेल के फार्महाउस में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर करीबी दोस्तों के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पिछले साल बहन अर्पिता ने दिया था सलमान को खास तोहफा
सलमान खान की बहन अर्पिता ने पिछले साल अपनी बेटी आयत को जन्म दिया था. उन्होंने 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे के दिन अपनी बेटी आयत को जन्म दिया था. सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब से यह दिन आयताकार है और अब से आयत का भी बर्थडे इसी दिन मनाया जाएगा.
5:21 PM. 27 Dec 205:21 PM. 27 Dec
अपार्टमेंट के बाहर लगाया ये पोस्टर
दरअसल, सलमान खान ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है, हर साल मेरे जन्मदिन वाले दिन फैन्स का बेशुमार प्यार देखने को मिलता है. मगर कोरोना वायरस के प्रकोप और इससे बचाव के मद्देनजर, मेरी आप सभी से ये अपील है कि कृपया कर के मेरे घर के बाहर भीड़ ना लगाएं. मास्क पहनें, सैनिटाइज करें. सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखें. इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं.
https://www.instagram.com/p/CJQa4eOnen1/
1:15 PM. 27 Dec 201:15 PM. 27 Dec
इन फिल्मों में आने वाले है नजर भाईजान
फिल्मों की बात करें तो कुछ दिन पहले सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ का नया टीजर रिलीज हुआ था. टीजर में सलमान खान जहां पगड़ी बांधे सरदार के गेटअप में नजर आए थे, जबकि युष शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था. इसके अलावा उनकी फिल्म राधे भी साल 2021 में रिलीज होने की तैयारी में है.
1:15 PM. 27 Dec 201:15 PM. 27 Dec
ये खास गेस्ट होंगे शामिल
उन्हें सरप्राइज देने बिग बॉस के मंच पर अभिनेत्री रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस पहुंचने वाली हैं. इसके अलावा शहनाज गिल और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर धर्मेश एलांडे सलमान खान के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करते भी नज़र आएंगे.
1:15 PM. 27 Dec 201:15 PM. 27 Dec
बिग बॉस 14 में मनाया जाएगा सलमान का बर्थडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपना जन्मदिन इस साल मनाने के मूड में नहीं है लेकिन बिग बॉस 14 इसे पूरी तरह से भुनाने के मूड में ज़रूर है. बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का बर्थडे घर वाले 27 नवंबर को धूमधाम से मनाते हुए दिखाई देंगे.
1:15 PM. 27 Dec 201:15 PM. 27 Dec
फैंस है उदास
सलमान खान के अपने घर पर ना होने की बात जानकर उनके चाहने वाले जरूर उदास होंगे, जो उन्हें विश करने उनके घर के सामने आते है. गौरतलब है कि हर साल भाईजान के जन्मदिन पर उनके घर के सामने लाखों फैंस जमा होते है. इस दौरान सलमान अपनी बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते रहे हैं.
मुख्य बातें
salman khan birthday wishes, Quotes, Photos, Pic, Images, Bigg Boss Party : बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं. सलमान के जन्मदिन पर फैंस उन्हें विश करने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हर साल जमा होते है. लेकिन इस बार एक्टर ने फैंस से खास अपील की है. उन्होंने फैंस को अपने घर के सामने जमा ना होने के लिए रिक्वेस्ट की है. उन्होंने बताया कि इस बार वो घर पर नहीं है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ ना लगाएं. उनके जन्मदिन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…