सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर : 500 रुपए में मिलेगी रसोई गैस, छत्तीसगढ़ में बीजेपी का वादा

छत्तीसगढ़ में सिर्फ 500 रुपए में रसोई गैस मिलेगा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (तीन नवंबर) को यह घोषणा राज्य की राजधानी रायपुर में की है. उन्होंने कहा है कि यह ‘मोदी की गारंटी’ है.

Sabse Sasta LPG Cylinder|Chhattisgarh Election|छत्तीसगढ़ में सिर्फ 500 रुपए में रसोई गैस मिलेगा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (तीन नवंबर) को यह घोषणा राज्य की राजधानी रायपुर में की है. जी हां. उन्होंने कहा है कि यह ‘मोदी की गारंटी’ है. अगर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनी, तो यहां के लोगों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करने के लिए रायपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की परंपरा रही है कि चुनाव से पहले वह संकल्प पत्र जारी करती है. अन्य पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती. उन्होंने बताया कि बीजेपी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की मांग लंबे अरसे से हो रही थी, लेकिन जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी, तब अलग राज्य का गठन हुआ. जब अलग राज्य बना, तब छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था. 2003 में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी और इस सरकार ने राज्य का कायाकल्प किया. प्रदेश में विकास के कार्य किए. हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल हो. इसलिए बीजेपी की सरकार बननी जरूरी है.

‘मोदी की गारंटी’ में बीजेपी का वादा

अमित शाह ने जो संकल्प पत्र जारी किया, उसे ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया गया है. इस गारंटी में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां के लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे. अमित शाह ने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाओं को धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की. महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया. अब उन्हें सिलेंडर रीफिल कराने के लिए सिर्फ 500 रुपए का भुगतान करना होगा. मोदी जी पहले ही गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी की घोषणा कर चुके हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीट पर मतदान है. इसके पहले बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर बढ़त बनाने की कोशिश की है. कांग्रेस ने कई बड़ी घोषणाएं कीं हैं, लेकिन अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है.

Also Read: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 20 गारंटी, बघेल सरकार से ज्यादा आवास का वादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >