Sawan Somwar 2023: इस साल सावन महीने में बन रहा दुर्लभ संयोग, 8 सोमवार को रखे जाएंगे व्रत

Sawan Somwar 2023:हर साल सावन एक महीने का ही होता था लेकिन इस बार 2 महीने का है. मालूम हो कि इस बार सावन महीने में मलमास या अधिकमास लग रहा है. इस वजह से सावन 2 महीने का होगा. 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा.

Sawan Somwar 2023: इस साल सावन के माह की शुरूआत 4 जुलाई से होने जा रही है. साल 2023 का साल बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस साल सावन का महीना 2 माह तक रहेगा, साथ ही इस साल कई अद्भुत और दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहे हैं.  दरअसल, इस साल सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने तक का होगा. कहा जा रहा है कि ऐसा दुर्लभ संयोग करीब 19 साल बाद बना है, जब सावन 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा.

2023 में सावन 2 महीने का क्यों है?

हर साल सावन एक महीने का ही होता था लेकिन इस बार 2 महीने का है. मालूम हो कि इस बार सावन महीने में मलमास या अधिकमास लग रहा है. इस वजह से सावन 2 महीने का होगा. 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा. सावन में सोमवार पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस बार सावन में 4 की जगह 8 सोमवार होगा.

सावन सोमवार व्रत का महत्व

सावन मास के सोमवार को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है क्‍योंकि सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शिव को समर्पित हैं. माना जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने, भगवान शिव की पूजा करने, शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में अपार सुख, धन-दौलत, मान-सम्‍मान आदि सब कुछ मिलता है. सावन सोमवार का व्रत मनचाहा वर पाने के लिए किया जाता है. अविवाहित कन्‍याएं मनचाहा पति पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत करती हैं. सावन सोमवार का व्रत-पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्‍न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं.

सावन सोमवार 2023 लिस्‍ट

पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
पांचवा सोमवार- 07 अगस्त 2023
छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार- 21 अगस्त
आठवां सोमवार- 28 अगस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >