Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: आलिया-रणवीर की फिल्म मचा रही धूम, दूसरे दिन की कमाई देख फटी रह जाएंगी आंखें

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. ओपनिंग डे पर मूवी ने लगभग 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की. चलिए आपको बताते है दूसरे दिन की कमाई.

Rocky aur Rani Kii Prem Kahani box office collection day 2: करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे. फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे और शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र ने भी इसमें अहम किरदार निभाया. ओपनिंग डे पर मूवी ने लगभग 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि दूसरे दिन मुहर्रम के कारण कलेक्शन में इजाफा हुआ.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 15-16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दो दिन में इसने 26 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. उम्मीद की जा रही है कि रविवार को मूवी की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म आसानी से 45 करोड़ रुपये तक कमा सकती है.

धर्मेंद्र और शबाना आजमी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

फिल्म में एक तरफ जहां दर्शकों को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी पसन्द आ रही है तो दूसरी तरफ अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में दोनों के बीच ऑनस्क्रीन किस है, जिसे लेकर खूब बातें सोशल मीडिया पर हो रही है. इस बारे में दिग्गज एक्टर ने चुप्पी तोड़ी और न्यूज 18 से बातचीत में कहा, “सुन रहा हूं कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है और साथ ही उन्होंने इसकी सराहना भी की है. मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी और यह बहुत अचानक आया, इसलिए इसने प्रभाव पैदा किया. आखिरी बार मैंने लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था और उस वक्त भी लोगों ने इसे सराहा था.”

धर्मेंद्र ने कही ये बात

धर्मेंद ने आगे कहा, “जब करण ने हमें यह सीन सुनाया, तो मैं उत्साहित नहीं हुआ. हमने इसे समझा और मुझे एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा था जिसकी फिल्म को आवश्यकता थी और इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था और मैंने कहा कि मैं इसे करूंगा. साथ ही मेरा मानना है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती. उम्र सिर्फ एक संख्या है और उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाएंगे. इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह की अजीबता महसूस नहीं हुई क्योंकि इसे बहुत ही सौंदर्यपूर्ण ढंग से शूट किया गया था.”

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Leaked: ऑनलाइन लीक हुआ फिल्म का HD वर्जन, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

रणवीर सिंह के एक्टिंग के दीवाने हुए ये शख्स

रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर ने उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी है. उन्होंने कहा, “पिछले दिनों रणबीर ने हमारे साथ हमारी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखी, किसी ऐसे व्यक्ति से सुनना बहुत अच्छा लगा, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं. उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि आपने पहले दिल्ली वाले का किरदार निभाया है, लेकिन बिल्कुल कोई समानता नहीं थी’. रणबीर वास्तव में प्रशंसनीय थे.”

Also Read: Gadar 2 का क्या है रामायण-महाभारत से कनेक्शन? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

रणवीर सिंह की फिल्में

बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, और तब से उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है. रणवीर के कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हैं, जिसमें बैंड बाजा बारात, रॉकस्टार, दिल धड़कने दो, बजरंगी भाईजान, पद्मावत, राम लीला, 83 जैसे मूवीज में काम किया है. उन्होंने रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सभी प्रकार की फिल्मों में अभिनय किया है. रणवीर को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. उन्हें साल 2013 और 2016 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार का अवॉर्ड मिला था.

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, तगड़ा रहा कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >