रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर: रणवीर-आलिया की केमिस्ट्री ने फैंस पर चलाया जादू, रिलीज हुआ ट्रेलर

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया. फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे है. यहां देखिए पूरा वीडियो.

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी कर दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन स्टारर मूवी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पिछले हफ्ते फिल्म का पहला गाना तुम क्या मिले (Tum Kya Mile) रिलीज हुआ था, जिसमें कश्मीर की बर्फीली वादियों में आलिया के साथ रणवीर रोमांस करते दिखे थे. अब ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा.

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. ट्रेलर में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है. फिल्म में रणवीर और आलिया एक-दूसरे से प्यार करते है. दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ रहने का प्लान बनाते है. रणवीर, आलिया के परिवार के साथ और आलिया, ऱणवीर के परिवार के साथ रहती है. दोनों परिवारों के साथ रहने की कोशिश करते है. इस बीच ही फिल्म में कई मोड़ आते है. फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है.

जुलाई में रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुख्य भूमिकाओं के अलावा फिल्म में टोटा रॉय चौधरी, रोनित रॉय, सास्वता चटर्जी, कर्मवीर चौधरी, क्षिती जोग जैसे सहायक कलाकार हैं. करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक विशिष्ट बॉलीवुड रोमांटिक मनोरंजन फिल्म होने का वादा करती है. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी Viacom18 स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है. करण जौहर की आखिरी निर्देशित फिल्म 2016 में ऐ दिल है मुश्ल्किल थी.

फिल्म के सिए रणवीर-आलिया ने लिए इतने करोड़

रणवीर सिंह के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज फुस्स साबित हुई. चाहे वो रोहित शेट्टी की सर्कस हो या फिर जयेशभाई जोरदार. ऐसे में रणवीर को एक हिट फिल्म की बहुत जरूरत है. हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक्टर ने 25 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. वहीं, आलिया भट्ट ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक को मनीषा रानी ने जबरन किया KISS? बिहार की बेटी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >