झारखंड : हाइवा-ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

गम्हरिया में कांड्रा-चौका मेन रोड पर ट्रक और हाइवा में सीधी टक्कर हो गयी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. जबकि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई.

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना सोमवार सुबह की है, जहां कांड्रा-चौका मेन रोड पर कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर काली मंदिर के पास ट्रक और हाइवा में सीधी टक्कर हो गयी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. जबकि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई.

रास्ते से वाहनों का परिचालन बाधित

रोड एक्सीडेंट की सूचना पाकर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे चालकों को निकालने का प्रयास शुरू किया. घटना के बाद कांड्रा-चौका मार्ग पर जाम लग गया. इस रास्ते वाहनों का परिचालन भी बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार बालू लदा हाइवा चौका से कांड्रा की ओर आ रहा था, जबकि ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था. इसी दौरान रघुनाथपुर काली मंदिर के सामने दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी.

Also Read: सरायकेला में ऑटो पलटने से चालक समेत 15 महिला मजदूर घायल, दो की स्थिति गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >