बिहार में नेशनल हाइवे पर ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, सेना के जवान सहित तीन लोगों की मौत

कटिहार, एनएच 31 बखरी मोड़ के समीप शनिवार की देर रात करीब 12 बजे ट्रक व पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक सेना का जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई. घटना की जानकारी मिलते ही सेना के जवान बेगूसराय निवासी के परिजन घटनास्थल पर रविवार की सुबह पहुंचे. घटना के करीब 8 घंटा बीत जाने के बावजूद दो शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के एनजीपी से पिकअप वैन पर सामान के साथ सेना का जवान आदर्श कुमार सिंह सहित दो अन्य लोग अपने घर बेगूसराय लौट रहे थे. एनएच 31 के बखरी मोड़ के समीप कुर्सेला की ओर से आ रही धान लदी ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें आर्मी का जवान आदर्श कुमार व एक अन्य व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जिसकी मौत रास्ते में ही हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनी गई.

घटना के बाद एनएच 31 पर घंटों जाम लग गया. बाद में पोठिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटाया तथा वाहनों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया. तब जाकर आवागमन चालू हो सका. इधर बेगूसराय के आर्मी जवान मृतक आदर्श कुमार सिंह के परिजन रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक आर्मी जवान आदर्श कुमार सिंह की पत्नी ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे उनसे मोबाइल पर हमारी बात हो रही थी.

Also Read: बिहार: जमीन हड़पने वालों ने कोसी नदी का हिस्सा भी कर लिया अपने नाम, सीएम ने दिए जांच के निर्देश तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने बताया था कि हम कुर्सेला के नजदीक पहुंच गए हैं. इसी दौरान टक्कर की आवाज भी सुनी व मोबाइल उसी समय कट गया. मृतक की पत्नी ने बताया कि हमसे बात करने के दौरान ही टक्कर हुई है. पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर ली है. शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी थी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >