Road Accident: कानपुर में अनियंत्रित बस ने कई लोगों को रौंदा, दो की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दु:ख

Road Accident in Kanpur: कानपुर से रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. घंटाघर टाटमिल के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बस व ट्रक की हुई भीषण टक्कर में कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए. अनियंत्रित बस ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया है.

Road Accident in Kanpur: कानपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. घंटाघर टाटमिल के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. बस व ट्रक की हुई भीषण टक्कर में कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए. अनियंत्रित बस ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया है. फिलहाल दो लोगों की मौत की सूचना मिली है. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

मौके पर पुलिस पहुंची हुई है. सड़कों पर घायल पड़े हुए हैं. वहीं सड़क खून से लाल हो गई है. मौके पर कानपुर बाबूपुरवा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ राहत और बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं.

Also Read: Kanpur Dehat Assembly Chunav: कानपुर देहात की भोगनीपुर की सड़कें बदहाल, BJP ने काटा विनोद कटियार का टिकट
प्रियंका गांधी ने व्यक्त किया शोक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानपुर सड़क हादसे पर दुःख प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है. साथ ही, ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >