गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, बाइक और बोलेरो में सीधी टक्कर, दो की मौत

भवनाथपुर से बोलेरो नगर उटारी की ओर जा रही थी. जबकि उसके विपरीत दिशा से एक बाइक में सवार होकर रवि चंद्रवंशी और विकास कुमार रजक आ रहे थे. इस दौरान बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.

गढ़वा: गढ़वा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें दो की मौत हो गयी है. घटना भवनाथपुर कार्यालय से आगे बजाज शो रूम के समीप कल दोपहर की है. हादसा बाइक और एक बोलेरो में टक्कर हो जाने के कारण हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार भवनाथपुर से बोलेरो नगर उटारी की ओर जा रही थी. जबकि उसके विपरीत दिशा से एक बाइक में सवार होकर रवि चंद्रवंशी, पिता उपेंद्र चंद्रवंशी और विकास कुमार रजक पिता, अशोक कुमार रजक आ रहे थे. तभी सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें रवि कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि विकास कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी मौत इलाज के लिए रांची ले जाने क्रम में हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

Also Read: गढ़वा में बड़ा हादसा: सेल का जर्जर क्वार्टर ध्वस्त, एक बच्चे की मौत और तीन लोग घायल

स्थानीय लोगों ने दोनों को भावनाथ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जिसमें चिकित्सक ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि विकास की स्थिति को देखते हुए रांची रेफर करने का फैसला लिया गया. लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. हादसे के इलाके में सन्नाटा पसर गया. लोगों ने बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, कुंदन यादव, और विजय शंकर राय अस्पताल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी, जिला परिषद शर्मा रजनी भी अस्पताल पहुंचे और दुख प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >