Bihar: अररिया में भाई की बारात में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

अररिया के फारबिसगंज में बाइक पर सवार तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गये. तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना जिले के फारबिसगंज क्षेत्र का है जहां अररिया मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 27 के ढोलबज्जा के पास ये हादसा हुआ है. बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. तीनों की मौत मौके पर ही हो गयी. सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जोगबनी थानाक्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं. ये तीनों मित्र एक शादी समारोह में शरीक होकर वापस लौट रहे थे और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गये. हादसा देर रात का बताया जा रहा है. तीनों में एक दोस्त के भाई की शादी थी जिसके बारात में शामिल होने तीनों जा रहे थे. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

तीनों मृतक का शव क्षत विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था. वहीं लोग जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि घटनास्थल पर खून ही खून पसरा हुआ है और तीनों युवकों का शव मौके पर पड़ा हुआ है. इनकी बाइक भी वहीं पड़ी थी. जिस बाइक पर तीनों सवार होकर आ रहे थे उस बाइक का नंबर बीआर 38 एक्स 6408 है. तीनों शवों की पहचान की जा रही है. मृतक के मोबाइल को खोलने की कोशिश की गयी जिसमें फिंगर प्रिंट लॉक लगा था.

Also Read: Purnia Accident: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौत

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >