Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' कब आएगी? सामने आया नया अपडेट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल 'कांतारा 2' आएगा. जी हां, आपने सही सुना. इस बार भी फिल्म की जिम्मेदारी ऋषभ शेट्टी संभालेंगे. बता दें कि 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था.

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म को जिसने भी देखा, उसने तारीफ की. मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई. इस बीच फैंस जानने के लिए बेताब थे कि इसका अगला पार्ट कब आएगा. ऐसे में उनके लिए गुडन्यूज है. ये कंफर्म हो गया है कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म दूसरा पार्ट आ रहा है.

ऋषभ शेट्टी लेकर आ रहे ‘कांतारा 2’

ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल ‘कांतारा 2’ आएगा. जी हां, आपने सही सुना. इस बार भी फिल्म की जिम्मेदारी ऋषभ शेट्टी संभालेंगे. डेडलाइन से बातचीत में निर्माता विजय किरागंदूर ने इस बात की जानकारी दी. ‘कांतारा’ की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स के फाउंडर और प्रोड्यूसर ने कहा कि, ऋषभ अब कहानी लिख रहे हैं और फिल्म के लिए रिसर्च करने के लिए दो महीने के लिए अपने लेखन सहयोगियों के साथ तटीय कर्नाटक के जंगलों में गए हैं.

कब शुरू होगी ‘कांतारा 2’ की शूटिंग?

ऐसे में आप जानने को उत्साहित होंगे कि फिल्म ‘कांतारा’ की शूटिंग कब शुरू होगी. इस पर विजय किरागंदूर ने बताया कि ऋषभ जून में शूटिंग शुरू करने का सोच रहे है. इस समय शूटिंग इसलिए करने का प्लान कर रहे क्योंकि एक हिस्से के लिए बारिश के मौसम की जरूरत है. साथ ही बताया कि फिल्म अगले साल अप्रैल या मई में पूरे भारत में रिलीज हो सकती है.

ऋषभ शेट्टी ने कही थी ये बात

ऋषभ शेट्टी ने कुछ समय पहले टाइम्स नाउ समिट 2022 में कहा था कि, मैं कन्नड़ फिल्में करना चाहूंगा क्योंकि इसने ही मुझे अभिनेता, निर्देशक और लेखक होने का मंच दिया. कांतारा की सफलता की वजह कन्नड़ इंडस्ट्री और वहां के लोग हैं. मैं उनकी वजह से यहां हूं. इसलिए मैं सिर्फ कन्नड़ फिल्में बनाना चाहता हूं. लेकिन अगर इसे पहुंच मिल जाए तो इसे हिंदी और दूसरी भाषाओं में डब और रिलीज किया जा सकता है. भाषाएं अब कोई बाधा नहीं हैं. मैं इस जगह (कर्नाटक) से आया हूं. यह मेरी ‘कर्मभूमि’ है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >