Republic Day 2024 Parade Tickets: 26 जनवरी की परेड देखने के लिए कैसे करें टिकट बुक, जानें यहां पूरी डिटेल

Republic Day 2024 Parade Tickets: देश में अभी से गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कर्तव्य पथ पर हर साल परेड निकाली जाती है. जिसकी तैयारी भी जोरों पर हैं. आप अगर 26 जनवरी के दिन निकलने वाली परेड में शामिल होना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन टिकट की बुकिंग.

Republic Day 2024 Parade Tickets: देश में अभी से गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कर्तव्य पथ पर हर साल परेड निकाली जाती है. जिसकी तैयारी भी जोरों पर हैं नौजवान रिहर्सल कर रह हैं. आप अगर 26 जनवरी के दिन निकलने वाली परेड में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक टिकट नहीं लिया है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस परेड को देखना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन टिकट की बुकिंग.

गणतंत्र दिवस की परेड की टिकट बुक कैसे करें?

इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहा है, ऐसे में कर्तव्य पथ पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. अगर आप गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अभी तक टिकट नहीं लिए हैं तो आइए जानते हैं कैसे बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां पर आपको ‘बुक यॉर टिकट हेयर’ ऑप्शन देखने को मिलेगा जहां आपको क्लिक करना है. इसके बाद ‘रजिस्टर टू बुक टिकट’ पर क्लिक करें और इसके बाद आप अपना पूरा नाम भरें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें और ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ पर क्लिक करें. इसके बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक करना होगा. यहां से आपका परेड का टिकट बुक हो जाएगा.

क्या है परेड टिकट का किराया?

बता दें कि अगर आप वीवीआईपी सीट के ठीक पीछे वाली सीट लेना चाहते हैं तो आपको 500 रुपए देना होगा. जबकि दूसरे और तीसरे टिकट जो की पीछे वाली सीट है उसके लिए आपको 100 और 20 रुपए देने होंगे. आपको बता दें कि इस पास के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी की आवश्यकता पड़ेगी.

Also Read: Jammu Kashmir में घूमने के लिए ये हैं टॉप 5 जगहें, कब होती है कश्मीर में बर्फबारी, यहां जाने का सबसे अच्छा समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >