आधे दाम पर मिल रहा यह रेडमी स्मार्टफोन, अमेजन पर जबरदस्त ऑफर

Smartphone Under 10000 – अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर रेडमी का यह नया फोन लेना चाहते हैं, तो आपको 6,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, इस फोन के साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं.

Redmi 12C Discount Offer : सात-आठ इजार रुपये के बजट में अगर आप कोई फोन लेना चाहते हैं या किसी को कोई फोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं एक कमाल के ऑफर के बारे में. यह ऑफर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रहा है.

Redmi 12C को आप अमेजन से मात्र 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, इस फोन के साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं. इसमें EMI और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है. आइए जानते हैं Redmi 12C पर क्या-क्या ऑफर्स चल रहे हैं.

Also Read: 60MP सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन अब हर कोई खरीद पाएगा, कीमत देखकर टूट पड़े लोग

Redmi 12C फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. इसे 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए हर महीने 339 रुपये देने होंगे.

अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर रेडमी का यह नया फोन लेना चाहते हैं, तो आपको 6,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा. बशर्ते आपका फोन अच्छी कंडीशन में और ज्यादा पुराना न हो. रेडमी का यह फोन लैवेंडर पर्पल, मैट ब्लैक, मिंट ग्रीन और रॉयल ब्लू कलर में उपलब्ध है.

Also Read: Redmi Note 13 5G का इंतजार हुआ पूरा, अब फटाफट जान लें कि 20 हजार के बजट में यह कैसा फोन है?

Redmi 12C के फीचर्स की बात करें, ताे फोन में 6.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा. इस पर स्क्रैच रेजिस्टेंट ग्लास और ओलियोफोबिक कोटिंग दी गई है. रेडमी का यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.

रेडमी के इस किफायती फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मिलता है. यह पोर्ट्रेट और नाइट मोड के साथ आता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जर के साथ आती है. यह ड्यूल बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है.

Redmi 12C Specifications

  • Display – 6.71 inch

  • Resolution – 720×1650

  • Processor – MediaTek Helio G85

  • RAM – 4GB, 6GB

  • Storage – 64GB, 128GB

  • OS – Android 12

  • Front Camera – 5MP

  • Rear Camera – 50MP

  • Battery Capacity – 5000mAh

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >