RBSE Rajasthan Board Exam 2024: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल? जानें सच्चाई

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने आज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक फर्जी डेटशीट के खिलाफ चेतावनी जारी की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी.

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने आज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक फर्जी डेटशीट के खिलाफ चेतावनी जारी की. अजमेर बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट किया, “राजस्थान बोर्ड ने अभी तक किसी भी प्रकार का (टाइम टेबल) जारी नहीं किया है, कृपया (फर्जी टाइम टेबल) पर ध्यान न दें.”

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: पिछले साल कब शुरू हुई थी परीक्षाएं

आपको बता दें पिछले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चली थी. परीक्षा का समय सुबह 8.45 बजे से 11.30 बजे तक था. वहीं राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी.

पिछले साल यानी 2023 में कक्षा 10वीं में 90.49 फीसदी लड़के और लड़कियां हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 91.3 फीसदी और लड़कों का 89.78 प्रतिशत दर्ज किया गया था. वहीं कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 92.35 प्रतिशत, साइंस और काॅर्मस में 95.65 स्टूडेंट्स पास हुए थे.

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी के अंत कर आयोजित किया जाएगा. अभी तक आरबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए विस्तृत टाइम टेबल नहीं जारी किया है.

Rajasthan Board Exam 2024: कब आएगी डेट शीट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी. हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में राजस्थान बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >