रणबीर कपूर की साइकिल के हो रहे हैं हर जगह चर्चे, लाखों के हैं इसके टायर, जानिए पूरी साइकिल की कितनी है कीमत

रणबीर कपूर की नई साइकिल इन दिनो चर्चा का विषय बनी हुई है. आपको बता दें रणबीर ने हाल ही में 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था. इस दिन इनकी प्रेमिका आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर बड़े प्यारे तरीके से इन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. इधर रणबीर को कुछ दिनों पहले साइकिल की सवारी करते देखा गया था. खबरों की मानें तो ये साइकिल रणबीर को आलिया ने गिफ्ट किया है.

रणबीर कपूर की नई साइकिल इन दिनो चर्चा का विषय बनी हुई है. आपको बता दें रणबीर ने हाल ही में 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था. इस दिन इनकी प्रेमिका आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर बड़े प्यारे तरीके से इन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. इधर रणबीर को कुछ दिनों पहले साइकिल की सवारी करते देखा गया था. खबरों की मानें तो ये साइकिल रणबीर को आलिया ने गिफ्ट किया है.

हाल ही में रणबीर मुंबई के पाली हिल स्थित अपने दादाजी यानी राज कपूर के घर के बाहर देखे गए थे. राज कपूर के घर में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है. इस दौरान रणबीर अपनी नई फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल के साथ दिखाई दिए थे.

जानिए रणबीर की नई साइकिल के फीचर्स

ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार, बाइक में 1000w का शक्तिशाली मोटर, हाई-टॉर्क 48V बैटरी, शिमैनो 8-एसपीडी शिफ्टिंग, TEKTRO डिस्क ब्रेक और कई अन्य एडवांस फीचर हैं. इसके अलावा बाइक में एक स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले भी है जो आपकी राइड के दौरान हर जरूरी डिटेल को रिकॉर्ड करने में आपकी मदद करती है.

रणबीर की साइकिल की लाखों में है कीमत

शायद आपको पता ना हो, पर रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की इस साइकिल की कीमत लाखों में है. इस साइकिल के पहियों की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है. इससे आप साइकिल की कीमत के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं.

वीडियो हुआ था वायरल

इस वीडियो में हम देख सकते हैं, रणबीर को गेट से निकलता देख मां नीतू कपूर उनसे पूछती हैं कि घर कैसे जाओगे तो वह कहते हैं, मैं घर से साइकिल से ही आया था इसीसे जाऊंगा. इस दौरान रणबीर ने ब्लू टी शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुईं हैं. वहीं उन्होंने टोपी के साथ मास्क भी लगाया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CGEuL87nayy/?utm_source=ig_embed

जल्द आने वाली है दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है.आपको बता दें कि जल्द ही दोनों जल्द ही साथ में एक फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले हैं. आलिया और रणबीर की इस फिल्म को लेकर फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है और खास बात तो यह है कि दोनों साथ में पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >