Ram Navami 2023 Upay: रामनवमी के दिन जरूर कर लें ये उपाय, पूरी होगी हर विश

Ram Navami 2023 Upay: रामनवमी का पर्व इस साल 30 मार्च को मनाया जा रहा है. इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभ देता है. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी प्रकार की मुश्किलें दूर हो जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से रामनवमी पर आपकी हर मनोकामना पूरी होगी

Ram Navami 2023 Upay:  इस साल रामनवमी का पर्व 30 मार्च 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान श्री राम की पूजा और स्तुति करने से भगवान श्री राम प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.  इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभ देता है. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी प्रकार की मुश्किलें दूर हो जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से रामनवमी पर आपकी हर मनोकामना पूरी होगी

सिंदूर से करें रामनवमी के दिन करें उपाय

रामनवमी के दिन हनुमान जी की मूर्ति पर लगा सिंदूर लेकर सीता माता के चरणों पर लगाने से अच्छा फल मिलता है. इसके बाद  अपनी प्रार्थना माता सीता को बताएं और प्रणाम करके वापस लौट आएं. ठीक यही काम रामनवमी वाले दिन तीन बार करना है. सुबह, दोपहर और शाम के समय ये उपाय करने से जीवन में आ रही सभी बाधाओं का हल मिलता हैं.

इस मंत्र का करें जाप

अगर आपके जीवन कष्ट और संकट से घिरा हुआ है तो संकटों से मुक्ति पाने के लिए एक कटोरी में गंगाजल या फिर किसी भी पवित्र नदी का जल लेकर श्रीराम के रक्षा मंत्र ‘ऊं श्रीं ह्वीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करें. इसके बाद इस जल को घर के हर कोने से लेकर मुख्‍य द्वार तक छिड़क दें.

गृहस्थ जीवन में सुख लाने के लिए करें ये काम

यदि आप गृहस्थ जीवन में फंसे रहने के कारण आप मंत्रों का जाप ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए भी एक बेहद ही आसान उपाय है. आप रामनवमी के दिन राम मंदिर या उनके चित्र के सामने तीन बार अलग अलग समय पर भगवान राम की स्तुति ‘श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन…’ का पाठ कर लें. जीवन में अनुकूलता का हमेशा वास होगा.

रामनवमी के दिन करें सुंदर कांड का पाठ

इस दिन भगवान की पूजा कर श्री राम स्तुति का पाठ करें. आज के दिन आप सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं. ऐसा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं.

सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें ये काम

इस दिन भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी पूजा करें. इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >