राज्यसभा चुनाव : झारखंड में वोटिंग तय, तीन उम्मीदवार मैदान में, 26 मार्च को वोटिंग

झारखंड में 26 मार्च को होनेवाले राज्यसभा चुनाव में वोटिंग तय है़ दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में है़ं यूपीए गठबंधन की ओर से झामुमो ने शिबू सोरेन और कांग्रेस ने शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाया है़ वहीं भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को चुनाव में उतारा है़

रांची : झारखंड में 26 मार्च को होनेवाले राज्यसभा चुनाव में वोटिंग तय है़ दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में है़ं यूपीए गठबंधन की ओर से झामुमो ने शिबू सोरेन और कांग्रेस ने शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाया है़ वहीं भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को चुनाव में उतारा है़ 18 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि को किसी उम्मीदवार ने अपना परचा वापस नहीं लिया़

कांग्रेस के उम्मीदवार शहजादा अनवर भी चुनाव मैदान में डटे है़ं उधर विधानसभा ने बुधवार को दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है़ विधानसभा के सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है़ इधर विधानसभा में पार्टियों की संख्या बल के आधार पर झामुमो के शिबू सोरेन का राज्यसभा जाना तय है़

श्री सोरेन को जीत के लिए 28 वोट चाहिए, वहीं झामुमो के पास अकेले 29 विधायक है़ं उधर भाजपा की ओर दीपक प्रकाश का भी जाना लगभग तय है़ भाजपा और आजसू को मिला कर चुनाव जीतने के आंकड़े पूरे हो रहे है़ं भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी को मिलाकर 26 विधायक है़ं वहीं आजसू के दो विधायकों का भी समर्थन है़ निर्दलीय विधायक अमित यादव भी चुनाव में दीपक प्रकाश के प्रस्तावक बने है़ं वहीं विधायक सरयू राय ने पत्ता नहीं खोला है़

झामुमो-भाजपा के पास आंकड़े, कांग्रेस को जुटाना है वोट

झामुमो : शिबू सोरेन

जीत के लिए चाहिए – 28

झामुमो के पास – 29 विधायक

भाजपा : दीपक प्रकाश

जीत के लिए चाहिए- 27

भाजपा और आजसू मिला कर 28, अमित यादव भी हैं साथ

कांग्रेस : शहजादा अनवर

जीत के लिए चाहिए-27

कांग्रेस पास प्रदीप यादव व बंधु तिर्की को मिला कर 18 विधायक, माले विधायक भी समर्थन, अभी तक कुल : 19 वोट ही, झामुमो अपना एक वोट बचा कर दिया, तो 20़ यह आंकड़ा जीत से दूर है़

इधर, बिहार में हरिवंश समेत पांच निर्विरोध जीते

पटना. राज्यसभा चुनाव के पांचों दलीय उम्मीदवार बुधवार काे नाम वापसी की समय खत्म होने के बाद निर्विरोध चुन लिये गये. राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर, भाजपा के विवेक ठाकुर, राजद के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह को जीत के प्रमाणपत्र निर्वाचन अधिकारी ने सौंप दिया. निर्विरोध चुने जाने पर उम्मीदवारों ने प्रसन्नता जाहिर की. जनता के प्रति जवाबदेही पूरा करने की बात कही है. उपसभापति हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और राजद के प्रेमचंद गुप्ता वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं, जिनका कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

वहीं, भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के अमरेंद्र धारी सिंह पहली बार किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं.

राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने पर हरिवंश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू की साफ-सुथरी राजनीति की सराहना की है. कहा कि इस तरह की राजनीति हमेशा देश के लिए प्रेरक रही है. वहीं, जदयू के रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने 15 वर्षों में विकास के लिए बेहतरीन काम किया है. ऐसे में अगले विस चुनाव में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. भाजपा के विवेक ठाकुर ने एनडीए के सभी नेताओं को आभार व्यक्त किया, राज्यसभा सदस्य के रूप में जो जिम्मेवारी और जवाबदेही दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >