दुल्हन बनीं पत्रलेखा ने लाल दुपट्टे में राजकुमार के लिए लिखवाया स्पेशल नोट, आप भी देखें ये मेसेज

Patralekhaa Wedding Dupatta: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच पत्रलेखा के दुपट्टे की ओट चर्चा का विषय बना हुआ है.

Patralekhaa Wedding Saree: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) सोमवार (15 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में पत्रलेखा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, वहीं राजकुमार व्हाइट कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में नजर आ रहे हैं. दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं.

शादी की इन तसवीरों के बीच में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वह पत्रलेखा का दुपट्टा है. पत्रलेखा के दुपट्टे की बात करें इसके बॉर्डर पर बंगाली में एक प्यारा सा मेसेज लिखा हुआ था. जिसे देखकर राजकुमार राव काफी खुश थे. इसमें लिखा है- ‘प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं.’

https://www.instagram.com/p/CWTG_rEpkzq/

राजकुमार और पत्रलेखा ने खुद ही शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तसवीरें शेयर की है. एक तरफ जहां राजकुमार ने लिखा- आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार. आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है @patralekhaa यहां हमेशा के लिए है .. और उससे आगे.

वहीं पत्रलेखा ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरा प्रेमी, क्राइम में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा … पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहाँ हमारे लिए हमेशा के लिए…

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ स्थ‍ित द ओबेरॉय सुखव‍िलास स्पा रिजॉर्ट में शादी की है. दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी. दोनों कपल पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं. राजकुमार पत्रलेखा को प्यार से पात्रा कहकर बुलाते हैं, जबकि एक्ट्रेस उन्हें राज कहकर पुकारती है.

Also Read: Rajkumar-Patralekha Wedding: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी करोगी, VIDEO VIRAL

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >