Rajesh Khanna: इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे राजेश खन्ना, जानें किस वजह से टूट गया था रिश्ता!

70 और 80 के दशक में भारत की हर लड़की बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के प्यार में पागल थी. स्क्रीन पर देखने के बाद से ही हर लड़की उनकी चार्म की दीवानी हो गई थी. लेकिन एक्टर का अंजू महेंद्रू से गहरा नाता था, लेकिन ये रिश्ता कुछ सालों तक चला और फिर दोनों अलग हो गए.

Rajesh Khanna Birth Anniversary 2023: हिंदी सिनेमा के ‘काका’ के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. अपने करियर के दौरान, एक्टर ने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसे आज भी उनके फैंस याद करते हैं. जब 24 साल के राजेश खन्ना ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो बहुत कम लोगों को लगा था कि वो बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बन जाएंगे. फिल्म आराधना के बाद उन्होंने सुपरस्टारडम हासिल किया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे. उनका अंजू महेंद्रू के साथ गहरा नाता था, लेकिन सात साल लिव इन में रहने के बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया था. उनका नाम टीना मुनीम से भी जुड़ा था.

इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे राजेश खन्ना

70 और 80 के दशक में भारत की हर लड़की बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के प्यार में पागल थी. स्क्रीन पर देखने के बाद से ही हर लड़की उनकी चार्म की दीवानी हो गई थी. लेकिन एक्टर का अंजू महेंद्रू से गहरा नाता था, लेकिन ये रिश्ता कुछ सालों तक चला और फिर दोनों अलग हो गए. अंजू से जब काका की मुलाकात हुई तो वो पहले से ही बॉलीवुड के टॉप एक्टर बन गए थे. जबकि अंजू खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि इस बात की जानकारी कम है कि दोनों कैसे मिले, लेकिन दोनों के प्रेम किस्से बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 1966 से लेकर 1972 तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

कहा जाता है कि राजेश खन्ना जब अपने करियर के टॉप पर थे, तब उन्होंने अंजू महेंद्रू से अभिनय छोड़ने की मांग की थी. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि दोनों के बीच अनबन हो गई थी जब खबर आई कि अंजू वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स को डेट करने लगी थी. इन खबरों की वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और फिर उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि ब्रेकअप के बाद एक्टर ने अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से साल 1973 में शादी कर ली थी.

टीना मुनीम से था राजेश खन्ना का अफेयर

वहीं, डिंपल कपाड़िया से शादी के बाद राजेश खन्ना का नाम टीना मुनीम से भी जुड़ा. दोनों की जोड़ी ने साथ में 11 फिल्मों में काम किया, जिसमें फिफ्टी फिफ्टी और सौतन जैसी फिल्में शामिल है. उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक होने के कारण वह खुद को उनके साथ प्यार में पड़ने से नहीं रोक सकीं. यह 80 के दशक की बात है जब काका और टीना के रोमांस के किस्से खूब चर्चा में रहने लगे. वह राजेश और डिंपल के रिश्ते में आखिरी दरार थी. डिंपल ने एक्टर का घर छोड़ दिया और उसके बाद टीना और राजेश का रिश्ता और भी गहरा हो गया. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद टीना एक्टर के साथ रहने लगी. हालांकि कुछ सालों के बाद टीना उनसे शादी करने के लिए कहने लगी. कथित तौर पर, काका ने टीना को झूठी उम्मीदें दीं लेकिन उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि वह कभी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देंगे. एक्टर से ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने साल साल 1992 में अनिल अंबानी से शादी कर ली.

Also Read: राजेश खन्ना को क्यों तलाक नहीं देना चाहती थीं Dimple Kapadia?एक्टर का वीडियो आया सामने, कहा था-बात तो दिलों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >