Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद बेटे Viaan ने तसवीर ये बयां किया अपना दर्द, इमोशनल पोस्ट हुई वायरल

श‍िल्‍पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इस मामले पर अपना बयान द‍िया और आज मंगलवार को उनके बेटे व‍ियान (Viaan Raj Kundra) ने पहली बार एक सोशल मीडिया पोस्‍ट क‍िया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का अपने पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में अपना पोस्ट शेयर करने के ठीक एक दिन के बाद अब उनके बेटे व‍ियान ने भी सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. व‍ियान ने तसवीरों के जरीए अपने दिल की बात कह दी है.

https://www.instagram.com/p/BzDbN2rFKS9/

क्या है व‍ियान राज कुंद्रा के वायरल पोस्ट में

व‍ियान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो हंसते हुए नजर आ रहे हैं. व‍ियान की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके साथ दिख रहे हैं और शेट्टी-कुंद्रा परिवार के लिए दुआएं मांग रहे हैं. व‍ियान ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है लेकिन ये तस्वीरें ही शायद अपने आप में बहुत कुछ कह जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/CSExSaWpstt/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c93b962c-67c1-431b-94f8-f6a8f1f27339

फैंस कर रहे हैं ढेर सारे कमेंट

व‍ियान (Viaan) का ये इंस्टाग्राम अकाउंट वैरिफाइड नहीं है लेकिन इस पर उसने अपने माता-पिता के साथ ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं. फैंस ने भी व‍ियान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी. एक फैन ने लिखा है यह वक्त भी गुजर जाएगा. इसके अलावा फैंस ने ढेरों कॉमेंट किए हैं और व‍ियान के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.

शिल्पा शेट्टी का इमोशनल पोस्ट

राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा था. बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हां, पिछला कुछ दिन मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहा है. मेरे और परिवार के ऊपर बहुत सारे आरोप लगे हैं. मुझे ट्रोल किया गया है. सिर्फ मुझे ही नहीं मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा गया है. मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है. आप लोग मेरी तरफ से गलत कोट लिखना बंद करें.”

https://www.instagram.com/p/CSEB7z0jiYZ/

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >