Raj Kundra Case LIVE: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 29 जुलाई को होगी सुनवाई
Copied link
Raj Kundra Case LIVE Updates: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनकी 27 जुलाई तक कस्टडी बढ़ा दी थी. आज इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
11:07 PM. 27 Jul 2111:07 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा को कोई अंतरिम राहत नहीं
पोर्नोग्राफी मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी और मामले के जांच अधिकारी को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को कहा है.
11:07 PM. 27 Jul 2111:07 PM. 27 Jul
उमेश कामत ने राज कुंद्रा मामले में उन्हें खींचे जाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया
अभिनेता उमेश कामत ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्हें “व्यवसायी राज कुंद्रा से संबंधित विवाद में अनावश्यक रूप से घसीटा गया है.” राज कुंद्रा और उनके सहयोगी श्री उमेश कामत, जो संयोग से मेरा नाम साझा करते हैं, उन पर कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने और बनाने का आरोप लगाया गया है. जबकि यह खबर विभिन्न समाचार चैनलों / मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा बताई जा रही है, मेरे नाम और छवि को कलंकित किया जा रहा है. प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म/पोर्टल के रूप में मेरी तस्वीरें/तस्वीरें जो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं, उनका राज कुंद्रा मामले में शामिल आरोपी के रूप में मेरा प्रतिनिधित्व करके दुरुपयोग किया जा रहा है,” अभिनेता ने कहा, “मैंने उचित कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. सभी जिम्मेदार संस्थाओं के खिलाफ.”
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई
राज कुंद्रा के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट जा रहे हैं. राज की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई होगी. बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को देर रात गिरफ्तार किया था.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को राहत
शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. मुबंई पुलिस को कोर्ट ने 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का दिया निर्देश दिए हैं.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
पूछताछ से पहले शर्लिन चोपड़ा ने उठाया ये कदम
आज शर्लिन चोपड़ा को मुंबई क्राइम की प्रोपर्टी सेल ने समन जारी किया हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने पूछताछ से पहले ही बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
राखी सावंत ने राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए कही ये बात
राखी सावंत ने राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए पैपराजी से कहा कि, ‘उन्होंने कुछ नहीं किया है वो छूट जाएंगे. आपकी शॉप में पिज्जा मिलात है तो आप पिज्जा खरीदोगे, वड़ा पाओ मिलता है तो वड़ा पाओ खरीदोगे वो लड़कियां जो अब साड़ी पहनकर भारतीय नारी बनकर बैठी हैं उनका बैकग्राउंड देखो फिर किसी को जज करो. क्यों राज कुंद्रा जी ने कभी मुझे ऑफर नहीं किया?क्यों उन्होंने कभी और किसी सीधी सादी लड़की को ऑफर नहीं किया. जो आप शॉप में बेजोगो आपको वैसे ही ऑफर आएंगे.’ ‘राज कुंद्रा को कोई जज न करे, वक्त एक जैसा नहीं रहता है. दूसरों पर हंसना नहीं चाहिए उनके दुख का दुख मनाना चाहिए. जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं.’
https://www.instagram.com/p/CRyYDABjHjM/
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर धोखाधड़ी का आरोप
राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर अहमदाबाद में रहने वाले एक दुकानदार हीरेन परमार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. हीरेन ने इस मामले में वियान इंडस्ट्रीज के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है. हीरेन परमार ने एफआईआर में बताया कि वियान इंडस्ट्रीज द्वारा उनसे वादा किया गया था कि उन्हें ‘Game of Dot’ का डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाएगा, मगर ये नहीं हुआ. जिसके बाद उसने अपने 3 लाख रुपए मांगे जो उन्होंने इस ऑनलाइन क्रिकेट स्किल बेस्ड गेम पर इनवेस्ट किए थे, लेकिन उन्हें कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. मामला के कोर्ट में लिस्ट नहीं होने के चलते सोमवार को सुनवाई नहीं हो पायी. बता दें कि मंगलवार को राज कुंद्रा की कस्टडी खत्म हो रही है, जिसकी सुनवाई बाद याचिका पर फैसला होगा.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
शिल्पा शेट्टी के फोन की होगी क्लोनिंग
मुंबई क्राइम ब्रांच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फोन की क्लोनिंग करवायेगी. क्राइम ब्रांच ने बताया कि वे शिल्पा शेट्टी के फोन की क्लोनिंग कराने के बाद उसकी जांच करेंगे और पता लगायेंगे कि उनकी इस मामले में कितनी संलिप्ततता है. इसके बाद शिल्पा शेट्टी को पॉर्न केस में एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
6:45 PM. 27 Jul 216:45 PM. 27 Jul
पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाना चाहती है पुलिस
12:48 PM. 27 Jul 2112:48 PM. 27 Jul
शर्लिन चोपड़ा को समन जारी
पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने अब शर्लिन चोपड़ा को समन जारी किया गया है. उन्हें आज 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाना है.
12:48 PM. 27 Jul 2112:48 PM. 27 Jul
राज कुंद्रा ने पहले ही बदल लिया था फोन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का मामला सामने आया था तभी राज ने अपना फोन बदल लिया था. इस बात का खुलासा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद हुआ.
12:48 PM. 27 Jul 2112:48 PM. 27 Jul
टैग कर लोगों ने करण कुंद्रा पर निकाली भड़ास
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करण कुंद्रा ने कहा कि, जब मैं जगा और मैंने अपना ट्विटर खोला तो बहुत सारे लोगों ने ऐसा सोच लिया था कि वो मैं हूं जो पोर्नोग्राफी कंट्रोवर्सी में फंसा हूं. वे मुझे टैग कर के ट्वीट करने लगे और अपनी भड़ास निकालने लगे.
12:48 PM. 27 Jul 2112:48 PM. 27 Jul
करण कुंद्रा को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
एक्टर करण कुंद्रा को राज कुंद्रा की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दरअसल दोनों का एक ही सरनेम होने के कारण लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे.
मुख्य बातें
Raj Kundra Case LIVE Updates: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनकी 27 जुलाई तक कस्टडी बढ़ा दी थी. आज इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.