Pro Kabaddi: प्रदीप नरवाल का नहीं चला जादू, बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 38-33 से हराया

Pro Kabaddi Bengal Warriors vs U P Yoddha: प्रो कबड्डी के तीसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने प्रदीप नरवाल की यूपी योद्धा को 38-33 से हरा दिया.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

बंगाल की जीत में चमके मोहम्मद नबीबख्श

बंगाल की जीत में मोहम्मद नबीबख्श चमके. उन्होंने कुल 11 रेडर अंक हासिल किये. जबकि डिफेंडर सुकेश हेगड़े ने 8, कप्तान मनिंदर सिंह ने 7, जबकि दर्शन जे ने 3 अंक जोड़े.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 38-33 से हराया

प्रो कबड्डी के तीसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 38-33 से हरा दिया. यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल पर 1 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा, लेकिन पहले मुकाबले में उनका जलवा नहीं दिखा. उन्होंने 8 रेडर अंक हासिल किये. जबकि यूपी की ओर से सुरेंदर गिल ने 5, कप्तान नितेश कुमार ने 3 आशु सिंह ने 3 अंक जुटाये.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

मोहम्मद नबीबख्श का शानदार प्रदर्शन

बंगाल की ओर से मोहम्मद नबीबख्श ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने सुपर 10 के साथ कुल 11 अंक ले लिये हैं.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

यूपी योद्धा ऑल आउट

बंगाल ने दूसरे हाफ में यूपी को ऑल आउट कर दिया. इसके साथ ही स्कोर इस समय यूपी के 20 और बंगाल के 29 अंक हैं.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

चौथी बार बाहर हुए प्रदीप नरवाल

दूसरी हाफ की शुरुआत में बंगाल की टीम ने शानदार शुरुआत की. बंगाल की टीम ने प्रदीप नरवाल को अबतक चौथी बार बाहर का रास्ता दिखाया और यूपी पर शानदार बढ़त बना ली. इस समय यूपी 19 और बंगाल का स्कोर 21 है.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

पहले हाफ में बंगाल और यूपी के बीच मुकाबला बराबरी पर

बंगाल और यूपी के बीच इस समय मुकाबला कांटे का चल रहा है. पहले हाफ में दोनों टीमों के स्कोर 18-18 पर हैं. मुकाबला शुरू होते ही प्रदीप को बंगाल की टीम ने बाहर कर दिया, लेकिन प्रो कबड्डी के सबसे सफल रेडर प्रदीप ने वापसी करते ही शानदार प्रदर्शन दिखाया और टीम को मैच में वापस लाया.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

प्रदीप नरवाल चला जादू, यूपी योद्धा की धमाकेदार वापसी

रेडर प्रदीप नरवाल मैच में शानदार वापसी की और अपनी टीम यूपी को मैच में दोबारा लेकर आ गये हैं. इस समय दोनों टीमों के स्कोर बराबरी पर हैं. जिसमें प्रदीप ने 6 रेडर अंक जुटाये.

4:33 AM. 23 Dec 21 4:33 AM. 23 Dec

प्रदीप नरवाल का नहीं चला जादू, यूपी योद्धा पर भारी बंगाल वॉरियर्स

प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल का जादू इस समय बंगाल के खिलाफ नहीं चल पा रहा है. बंगाल की टीम यूपी पर लगातार दबाव बनाये हुए है. प्रदीप को बंगाल ने शुरुआत में ही बाहर कर दिया. फिर पूरी टीम को ऑल आउट भी कर दिया.

3:35 AM. 23 Dec 21 3:35 AM. 23 Dec

प्रो कबड्डी के तीसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा के बीच मुकाबला

प्रो कबड्डी के तीसरे मुकाबले में इस समय बंगाल वॉरियर्स और प्रदीप नरवाल की यूपी योद्धा के बीच शानदार मुकाबला खेला जा रहा है.

मुख्य बातें

Pro Kabaddi Bengal Warriors vs U P Yoddha: प्रो कबड्डी के तीसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने प्रदीप नरवाल की यूपी योद्धा को 38-33 से हरा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >