Pro Kabaddi League: बंगाल वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया

pro kabaddi league Bengal Warriors vs Jaipur Pink Panthers प्रो कबड्डी सीजन 8 के 30 वें मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया. मैच से जुड़ी अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

बेकार गयी अर्जुन देशवाल की बेहतरीन पारी

जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार रेटर अर्जुन देशवाल ने शानदर प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 रेड किये. उन्होंने अपनी टीम को अपने दम पर बंगाल को चुनौती दी. अर्जुन ने अपनी टीम के लिए 16 प्वाइंट बनाये.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

बंगाल वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया

प्रो कबड्डी सीजन 8 के 30वें मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हरा दिया है. बंगाल की जीत में ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्शी और कप्तान मनिंदर सिंह ने शानदर प्रदर्शन किया. दोनों ने शानदार सुपर रेड किये. मनिंदर ने 13 अंक, तो ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्शी ने 10 अंक बनाये. अबुजार मंघानी ने दो, जबकि दर्शन और अमित नरवाल ने एक-एक प्वाइंट बनाये.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

मोहम्मद नबीबख्शी का सुपर टेकल

बंगाल के खिलाड़ी ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्शी ने शानदार टेकल करते हुए अपनी टीम को दो प्वाइंट दिलाये. इस समय मोहम्मद नबीबख्शी के 6 प्वाइंट हैं. जबकि टीम का स्कोर 27 है. जबकि जयपुर की टीम का स्कोर 24 है. जयपुर पर बंगाल अब भी 3 अंकों की बढ़त लेकर चल रहा है.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

बंगाल के ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्शी और जयपुर के कप्तान के बीच भी कांटे की टक्कर 

दोनों टीमों के ऑल राउंडरों के बीच भी अच्छा खासा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बंगाल के ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्शी ने अबतक 4 अंक बनाये हैं. तो जयपुर के कप्तान ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 5 अंक बनाये हैं.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

मनिंदर सिंह और अर्जुन देशवाल के बीच कांटे की टक्कर

बंगाल वॉरियर्स के स्टार रेडर मनिंदर सिंह और जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार रेडर अर्जुन देशवाल के बीच इस समय कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों खिलाड़ियों ने अपना-अपना सुपर रेड किया है. बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने अबतक 13 अंक बनाये हैं, तो अर्जुन देशवाल ने जयपुर के लिए 11 अंक बनाये हैं.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

पहले हाफ में बंगाल ने जयपुर को एक बार ऑल आउट भी किया

पहले हाफ में बंगाल की टीम ने जयपुर की टीम को एक बार ऑल आउट भी किया. जिससे उसे दो अंक भी मिले.

8:42 PM. 3 Jan 22 8:42 PM. 3 Jan

पहले हाफ से ही बंगाल ने जयपुर पर बनाया दबदबा

पहले हाफ से ही बंगाल ने जयपुर पर अपना दबदबा बनाये रखा. पहले हाफ में बंगाल की टीम को जयपुर के खिलाफ 4 अंकों की बढ़त मिली. बंगाल ने अपने बढ़त को दूसरे हाफ में भी अबतक कायम रखा है.

8:16 PM. 3 Jan 22 8:16 PM. 3 Jan

बंगाल वारियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला

प्रो कबड्डी सीजन 8 के 30वें मुकाबले में इस समय बंगाल वारियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है.

मुख्य बातें

pro kabaddi league Bengal Warriors vs Jaipur Pink Panthers प्रो कबड्डी सीजन 8 के 30 वें मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया. मैच से जुड़ी अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >