Pro Kabaddi League: बेंगलुरु बुल्स की चौथी जीत, पुनेरी पलटन को 40-29 से हराया, पवन सहरावत का सुपर-10

Pro Kabaddi League Bengaluru Bulls Beat Puneri Paltan प्रो कबड्डी सीजन 8 के 29वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पलटन 40-29 से हराया. जिसमें पवन सहरावत ने शानदार सुपर 10 रेड किया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
9:46 PM. 2 Jan 22 9:46 PM. 2 Jan

बेंगलुरु बुल्स की चौथी जीत

बेंगलुरु बुल्स ने मौजूदा सीजन में चौथी जीत दर्ज कर ली है. अबतक खेले गये 5 मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने एक भी मुकाबले नहीं हारे. केवल एक मुकाबला ड्रॉ रहा था. चार जीत के बाद बेंगलुरु की टीम 23 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में नंबर पर पहुंच गयी है. जबकि दबंग दिल्ली पांच मैचों में तीन जीत के बाद 21 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

9:46 PM. 2 Jan 22 9:46 PM. 2 Jan

बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पलटन 40-29 से हराया

प्रो कबड्डी सीजन 8 के 29वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पलटन 40-29 से हराया. जिसमें पवन सहरावत ने शानदार सुपर 10 रेड किया. पवन ने अपनी टीम बेंगलुरु बुल्स के लिए कुल 11 प्वाइंट बनाये. जबकि रंजीत चंद्रवन ने 6 और भारत ने 5 अंक बनाये. अमन और सौरभ ने 4-4 अंक बनाये. जबकि मोहित ने 3 अंक बनाये. दूसरी ओर पुनेरी पलटन की ओर से रेडर असलम और मोहित गोयट ने 6-6 अंक बनाये. रेडर पवन कादियान ने 5 अंक बनाये. कप्तान डिफेंडर विशाल भारद्वाज ने 4 अंक अपनी टीम के लिए बनाये. अविनेश और बलदेव ने दो-दो अंक बनाये.

9:46 PM. 2 Jan 22 9:46 PM. 2 Jan

बेंगलुरु बुल्स की 13 अंकों की बढ़त

बेंगलुरु बुल्स ने दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 अंकों की बढ़त बना ली है.

9:46 PM. 2 Jan 22 9:46 PM. 2 Jan

दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स को पलटवार

पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स से पलटवार किया और बढ़त भी बनाने में कामयाब रहा. फिलहाल बेंगलुरु की टीम 7 अंक की बढ़त बनाकर चल रही है.

9:46 PM. 2 Jan 22 9:46 PM. 2 Jan

पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स पर बनायी बढ़त

पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स पर 5 अंकों की बढ़त बनाया. पुनेरी पलटन का स्कोर पहले हाफ में 18 और बेंगलुरु की टीम का स्कोर 13 था. जिसमें पुनेरी पलटन ने बेंगलुरु को एक बार ऑल आउट भी किया और दो अंक भी जुटाये. बेंगलुरु बुल्स को पहले हाफ में दो अतिरिक्त अंक भी मिले.

9:10 PM. 2 Jan 22 9:10 PM. 2 Jan

पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला

प्रो कबड्डी सीजन 8 के 29वें मैच में इस समय पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है.

मुख्य बातें

Pro Kabaddi League Bengaluru Bulls Beat Puneri Paltan प्रो कबड्डी सीजन 8 के 29वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पलटन 40-29 से हराया. जिसमें पवन सहरावत ने शानदार सुपर 10 रेड किया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >