Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज का मुकाबला ड्रॉ, चमके नवीन और मनजीत

Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमों का स्कोर 30-30 रहा. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

12:10 PM. 2 Jan 22 12:10 PM. 2 Jan

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक मुकाबला

शनिवार के आखिरी मुकाबले में इस समय दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है.

4:23 AM. 2 Jan 22 4:23 AM. 2 Jan

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज का मुकाबला ड्रॉ

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई. पहले हाफ में दबंग दिल्ली ने दो अंकों की बढ़त बनाय, तो दूसरे हाफ में तमिल थलाइवा ने दिल्ली को जबरदस्त टक्कर दी और मैच को ड्रॉ करा दिया. दोनों टीमों के बीच मुकाबले में दो खिलाड़ियों के बीच भी कांटे की टक्कर हुई. दिल्ली की ओर से रेडर नवीन ने 15 अंक बनाये, तो तमिल थलाइवा की ओर से मनजीत ने 10 अंक बनाये. शनिवार के सारे मुकाबले ड्रॉ रहे.

4:23 AM. 2 Jan 22 4:23 AM. 2 Jan

तमिल थलाइवाज के मनजीत का सुपर 10

तमिल थलाइवाज और दिल्ली के बीच इस समय रोमांचक मुकाबला जारी है. एक समय 8 अंकों से आगे हो चुकी दिल्ली की टीम पर तमिल की टीम ने पलटवार किया और स्कोर को 29-29 से बराबर कर लिया. दिल्ली की ओर से रेडर मनजीत ने सुपर 10 अंक लेकर अपनी टीम को वापसी कराया.

4:23 AM. 2 Jan 22 4:23 AM. 2 Jan

दबंग दिल्ली की 8अंकों की बढ़त, नवीन कुमार का शानदार प्रदर्शन

दबंग दिल्ली का शानदार प्रदर्शन जारी है. इस समय दिल्ली की टीम का स्कोर 28 और तमिल का स्कोर 20 है. दिल्ली की की ओर से अकेले नवीन तमिल की टीम पर हावी हैं. नवीन ने अबतक 15 अंक बना लिये हैं.

3:43 AM. 2 Jan 22 3:43 AM. 2 Jan

तमिल थलाइवाज की ओर से रेडर मनजीत का शानदार प्रदर्शन

तमिल थलाइवाज की ओर से रेडर मनजीत ने शानदार प्रदर्शन किया है. अबतक उनके कुल 6 अंक हो गये हैं. जबकि कप्तान सुरजीत और मोहित ने दो-दो अंक बनाये.

3:43 AM. 2 Jan 22 3:43 AM. 2 Jan

नविन का सुपर 10 पहले हाफ में दिल्ली ने दिखाया दम, तमिल थलाइवाज पीछे

रेडर नवीन कुमार के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दबंग दिल्ली ने पहले हाफ में तेमिल थलाइवाज पर दो अंकों की बढ़त बना लिया. पहले दिल्ली पीछे चल रही थी, लेकिन नवीन ने सुपर 10 लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया. नवीन के अबतक 11 अंक हो चुके हैं. जबकि दिल्ली की ओर से जीवा ने 2, संदीप और जोगिंदर ने एक-एक अंक दिल्ली के लिए बनाये.

3:43 AM. 2 Jan 22 3:43 AM. 2 Jan

तमिल थलाइवाज की शानदार बढ़त

तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली के खिलाफ शानदार बढ़त बना ली है. पहले हाफ के आखिरी कुछ मिनट में दिल्ली ने अपना दम दिखाया और स्कोर को 12-14 तक पहुंचाया.

मुख्य बातें

Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमों का स्कोर 30-30 रहा. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >