Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-22 से रौंदा, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

बंगाल वॉरियर्स की जीत में बड़ी भूमिका स्टार रेडर मनिंदर सिंह की रही. उन्होंन सुपर 10 रेड के साथ कुल 13 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये.

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League 2022) के सीजन 8 के 75वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors ) ने जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers ) को 22 के मुकाबले 41 प्वाइंट से हराया. इस जीत के साथ बंगाल वॉरियर्स ने प्वाइंट टेबल में भी लंबी छलांग लगा दिया है.

बंगाल वॉरियर्स की जीत में चमके मनिंदर सिंह

बंगाल वॉरियर्स की जीत में बड़ी भूमिका स्टार रेडर मनिंदर सिंह की रही. उन्होंन सुपर 10 रेड के साथ कुल 13 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. इसके अलावा बंगाल की ओर से ऑल राउंडर मोहम्मद नबीबख्श ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 6 प्वाइंट बनाये. रन सिंह और सुकेश हेगडे ने 4-4 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा को 36-35 से हराया, प्रदीप और श्रीकांत का प्रयास विफल

अर्जुन देशवाल की मेहनत बेकार

जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से स्टार रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किया. लेकिन फिर टीम को जीत नहीं दिला पाये. दरअसल रेडर अमित नागर को छोड़कर जयपुर पिंक पैंथर्स के एक भी खिलाड़ी का साथ अर्जुन देशवाल को नहीं मिला.

पहले हाफ में ही बंगाल वॉरियर्स का दबदबा

पहले हाफ में ही बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स पर दबदबा बनाया. पहले हाफ में बंगाल का स्कोर 14 था, तो जयपुर पिंक पैंथर्स का स्कोर 11 था. जबकि दूसरे हाफ में भी बंगाल ने जबरदस्त बढ़त बनाया. दूसरे हाफ में बंगाल का स्कोर 27 था, तो जयपुर पिंक पैंथर्स का स्कोर केवल 11 था. दूसरे हाफ में बंगाल की टीम ने जयपुर पिंक पैंथर्स को तीन बार ऑल आउट किया और 6 प्वाइंट जुटाये.

बंगाल का प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग

जयपुर पिंक पैंथर्स पर बड़ी जीत के बाद बंगाल वॉरियर्स ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया है. 14 मैचों में 7 जीत और 6 हार के बाद 41 प्वाइंट लेकर बंगाल वॉरियर्स की टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि 13 मैचों में 5 जीत और 6 हार के बाद 35 अंक लेकर जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >