Pro Kabaddi League 2022: बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटंस का मैच ड्रॉ, अंकित और मनिंदर चमके

बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटसं के बीच खेले गये ड्रॉ मुकाबले में बंगाल के स्टार रेडर मनिंदर सिंह और तेलुगु टाइटंस की ओर से अंकित ने शानदार प्रदर्शन किया.

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League 2022) के 101वां मुकाबला, जो बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors ) और तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans ) के बीच खेला गया, डॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमों ने 32-32 प्वाइंट बनाये.

डॉ मुकाबले में चमके अंकित और मनिंदर सिंह

बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटसं के बीच खेले गये ड्रॉ मुकाबले में बंगाल के स्टार रेडर मनिंदर सिंह और तेलुगु टाइटंस की ओर से अंकित ने शानदार प्रदर्शन किया. मनिंदर सिंह ने अपनी टीम के लिए 11 प्वाइंट बनाया, जबकि अंकित बेनीवाल ने 9 प्वाइंट बनाया.

Also Read: Pro Kabaddi League 2022: 100वें मुकाबले में जयपुर ने गुजरात जाइंट्स को 36-31 से हराया, दीपक हुड्डा चमके

पहले हाफ में बंगाल वॉरियर्स का दबदबा

पहले हाफ में बंगाल वॉरियर्स का दबदबा रहा. जिसमें बंगाल वॉरियर्स ने 14 प्वाइंट बनाया, जबकि तेलुगु टाइटंस ने 12 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League 2022: पटना पाइरेट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 38-29 से हराया, प्वाइंट टेबल में नंबर वन

दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटंस ने दिखाया दम

पहले हाफ में दो प्वाइंट से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटंस ने दम दिखाया. दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटंस ने 20 प्वाइंट बनाया, तो बंगाल वॉरियर्स ने 18 प्वाइंट्स बनाया. दूसरे हाफ में दोनों टीमों एक-एक बार एक-दूसरे को ऑल आउट किया.

तेलुगु टाइटंस का खराब प्रदर्शन जारी

प्रो कबड्डी के मौजूदा सीरीज में तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. तेलुगु टाइटंस ने अबतक 17 मैच खेलकर केवल एक में जीत दर्ज किया है और 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 26 प्वाइंट लेकर तेलुगु की टीम अब भी प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर बनी हुई है. दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स की टीम लगातार तीन हार के बाद एक मैच ड्रॉ कराकर प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गयी है. बंगाल ने अबतक 18 मैच खेले हैं. जिसमें उसे केवल 7 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा और उसके 44 प्वाइंट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >