Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स पर दर्ज की शानदार जीत
Copied link
आज प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला चल रहा है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. विशाल भारद्वाज की अगुवाई वाली पुनेरी पलटन ने अपना सबसे हालिया पीकेएल मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 40-29 से गंवा दिया था. आज पुनेरी पलटन ने गुजरात को 33-26 से हराया.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
पुनेरी पलटन ने गुजरात को 33-26 से हराया
पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से हरा दिया है. पुनेरी पलटन की यह दूसरी जीत है. मैच की शुरुआत से ही पुनेरी पलटन ने गुजरात पर बढ़त बनायी हुई थी. यह बढ़त अंत तक जारी रही और पुनेरी पलटन की टीम जीत गयी.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
1.3 मिनट का खेल बाकी पुनेरी पलटन के पास 8 अंकों की बढ़त
अब केवल 1.3 मिनट का खेल बाकी है. पुनेरी पलटन ने 8 अंकों की बढ़त बरकरार रखी है. पुनेरी पलटन जीत के बेहद करीब है.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
पुनेरी पलटन जीत के करीब, 8 अंक की बढ़त
पुनेरी पलटन जीत के करीब है. मैच के अंतिम समय में पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स पर 8 अंकों की बढ़त बना ली है.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
पुनेरी पलटन ने एक ही दांव में हासिल किये 4 अंक
पुनेरी पलटन ने एक ही दांव में चार अंक हासिल किये और पांच अंक की बढ़त बना ली. इस समय स्कोर पुनेरी पलटन के पक्ष में है. पुनेरी पलटन 24 अंक पर है, जबकि गुजरात 19 अंक पर है.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
हाफ टाइम के बाद गुजरात की टीम वापसी के प्रयास में
हाफ टाइम के बाद गुजरात जायंट्स की टीम वापसी करने के प्रयास में लगी हुई है. गुजरात की टीम ने अंतर को कम करते हुए चार पर पहुंचा दिया है. गुजरात का स्कोर इस समय 16 है, जबकि पुनेरी पलटन 20 अंक के साथ खेल रही है.
2:49 AM. 6 Jan 222:49 AM. 6 Jan
पहले हाफ में पुनेरी पलटन की टीम छह अंक से आगे
पहले हाफ में पुनेरी पल्टन की टीम गुजरात जायंट्स पर भारी पड़ी. पुनेरी ललटन की टीम ने पहले हाफ में 19 अंक हासिल किये. जबकि गुजरात जायंट्स की टीम केवल 13 अंक ही हासिल कर पायी. इस बी दोनों में से कोई भी टीम विपक्षी को ऑल आउट नहीं कर पायी.
आज प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला चल रहा है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. विशाल भारद्वाज की अगुवाई वाली पुनेरी पलटन ने अपना सबसे हालिया पीकेएल मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 40-29 से गंवा दिया था. जायंट्स को भी हरियाणा स्टीलर्स के समान ही भाग्य का सामना करना पड़ा, जिसने खेल को 38-36 से जीत लिया.
मुख्य बातें
आज प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला चल रहा है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. विशाल भारद्वाज की अगुवाई वाली पुनेरी पलटन ने अपना सबसे हालिया पीकेएल मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 40-29 से गंवा दिया था. आज पुनेरी पलटन ने गुजरात को 33-26 से हराया.