प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'सिटाडेल' सीरीज की शूटिंग, VIDEO शेयर कर इस अंदाज में किया शुक्रिया अदा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अमेजन ऑरिजनल पर आने वाली सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अमेजन ऑरिजनल पर आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है जिसका निर्माण ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के निर्देशकों एंथनी और जो. रूसो ने किया है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. इस सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से प्रियंका चर्चा में बनी हुई हैं.

प्रियंका ने खत्म की ‘सिटाडेल’ की शूटिंग

प्रियंका (36) पिछले साल जनवरी से ‘सिटाडेल’ पर काम कर रही थीं. उन्होंने अटलांटा में शूटिंग खत्म होने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, ”आखिरकार शूटिंग पूरी हुई. इस मुश्किल कार्य को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. धन्यवाद अटलांटा. फिर मिलते हैं.” उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सीरीज से जुड़ी कुछ झलकियां शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/Ce9osr6Jpjh/
जी ले जरा में होंगी प्रियंका चोपड़ा

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी है जिसमें वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आयेंगी. इसके अलावा भी उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स है जिन पर प्रियंका चोपड़ा काम कर रही हैं. फरहान अख्तर जी ले जरा की कमान संभालेंगे. वह शिल्पी सोमाया गौड़ा की किताब द सीक्रेट डॉटर के एक फिल्म रूपांतरण में सिएना मिलर के साथ काम करने के सहमत हो गई हैं.

मालती को अस्पताल से लाये घर

इस मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास विशेष रूप से आभारी थे क्योंकि वे अपनी बेटी मालती को अस्पताल से घर लेकर आये. प्रियंका ने एक लंबा नोट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्होंने एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में 100 दिन बिताए हैं. बता दें कि कपल ने जनवरी में सरोगेट के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया. उन्होंने उसका नाम साझा नहीं किया, लेकिन उसके जन्म प्रमाण पत्र में उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास के रूप में दर्ज है.

https://www.instagram.com/p/Ce33yCYLzkZ/
Also Read: बिश्नोई गिरोह की लिस्ट में था करण जौहर का नाम, गिरोह के गिरफ्तार सदस्य ने किया खुलासा
मां के बर्थडे पर दिखाई बेटी की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी मां के बर्थडे पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें वो अपनी नातिन को गोद में उठाए दिखीं थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां. आप अपनी उस बेहतरीन मुस्कान को बनाए रखें. आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती है. आपका सोलो यूरोप ट्रिप वाला बर्थडे सेलिब्रेशन सबसे अच्छा था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है. लव यू टू मून एंड बैक नानी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >