Priyanka Chopra भारत आते ही इस वजह से हुई ट्रोल, फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, बोले- अगर पहले ये...

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए मुंबई पहुंचीं. हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही उन्हें पपराज़ी ने घेर लिया. एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी मालती और निक जोनस नजर नहीं आए. हालांकि अब प्रियंका को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं. आइये कारण जानते हैं.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस आज भारत पहुंची. जहां उन्हें एयरपोर्ट पर स्टालिश अंदाज में स्पॉट किया गया.

एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अकेले ही दिखाई दी. उनके साथ मालती और निक नहीं नजर आए. प्रियंका भारत में होने वाले Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 के ओपनिंग नाइट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंची हैं.

एयरपोर्ट लुक के लिए प्रियंका ने ऑल-ब्लैक लुक को कैजुअल रखा. उन्होंने लंबे कोट और पैंट के साथ काले रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था. जिसमें वह काफी खूबसूरत और हसीन लग रही थी.

प्रियंका पपराज़ी और फैंस के लिए मुस्कुराईं और अपनी कार में बैठने से पहले नमस्ते के साथ उनका स्वागत भी किया. उन्होंने कैमरे की ओर शांति चिन्ह भी दिखाया.

कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआती रात की मेजबानी करेंगी. यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (एनएमएसीसी) में होगा.

बोर्ड के सदस्यों में कबीर खान, विशाल भारद्वाज, विक्रमादित्य मोटवाने और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रितेश देशमुख और राणा दग्गुबाती शामिल हैं.

प्रियंका चोपड़ा को परिणीति की शादी में शामिल नहीं होने, लेकिन एक भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए फैंस ने जमकर ट्रोल किया. लोग इस बात से निराश थे कि उन्होंने अपनी बहन के खास दिन के बजाय अपनी प्रोफेशनल काम को प्राथमिकता दी.

एक यूजर ने लिखा, इतना भी क्या जरूरी काम था.. कि आप अभी आई और परिणीति की शादी में शामिल हुई. एक दूसरे यूजर ने लिखा, गलत बात आपको फैमिली से ज्यादा प्रोफेशनल कमिटमेंट मैटर करता है.

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और मालती के साथ एलए में रहती हैं. उन्हें अक्सर अपनी बेटी से साथ टाइम बिताते देखा जा सकता है. भारत आने से पहले भी पीसी को मालती के साथ खेलते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >