Pop Kaun Trailer: जाते-जाते हंसा गए सतीश कौशिक, मरने के बाद रिलीज हुआ ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर, फैंस बोले-अभी भी…

‘पॉप कौन’ का ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी है. ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर 17 मार्च 2023 से स्ट्रीम होगी. ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. इसमें सतीश कौशिक है, जो अब हमारे बीच नहीं है.

Pop Kaun Trailer: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं हैं. एक्टर को 9 मार्च को सुबह में हार्ट अटैक आया था. उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे है. अब उनके जाने के बाद उनका वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर जारी किया गया है. ट्रेलर में उमके साथ, कुणाल खेमू, राजपाल यादव, नुपूर सेनॉन, जॉनी लीवर, सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभा रहे है.

‘पॉप कौन’ का ट्रेलर

‘पॉप कौन’ का ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी है. ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर 17 मार्च 2023 से स्ट्रीम होगी. ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. कहानी कुणाल खेमू के आस-पास घूमती है, जो अपने असली पिता की खोज में है. पिता के खोज में उनके साथ कई हादसे होते है. वीडियो बेहद फनी है और इसमें सतीश कौशिक को आखिरी बार स्क्रीन पर देखकर फैंस भावुक हो रहे है.

यूजर्स कर रहे कमेंट

‘पॉप कौन’ के ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैं सतीश कौशिक सर को बहुत मिस करूंगा. वह लेजेंडरी थे. उन्होंने अभी भी हमारे चेहरों पर मुस्कान और ढेर सारी हंसी छोड़ने की कोशिश की, जबकि उन्होंने अपनी विदाई ली. एक अन्य यूजर ने लिखा, RIP सतीश कौशिक सर..! ये इंडस्ट्री आपको कभी नहीं भूलेगी.. आप एक महान और सम्मानित व्यक्ति थे.. आप अपने फैन के दिल में आज भी जिंदा है.

Also Read: Satish Kaushik Family: सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन है? यहां जानें उनके बारे में
इन फिल्मों में एक्टर ने किया था काम

हरियाणा में जन्मे और दिल्ली के करोल बाग में पले-बढ़े सतीश कौशिक ने हमेशा अभिनेता बनने का सपना देखा था. उन्हें ‘जाने भी दो यारों’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए जमकर सराहना मिली. फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कौशिक ने ‘कैलेंडर’ नामक एक रसोइये का किरदार निभाया था जो आज भी लोकप्रिय हैय कौशिक और अभिनेता गोविंदा की जोड़ी भी काफी मशहूर थी. दोनों 90 के दशक में ‘स्वर्ग’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘परदेसी बाबू’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘आंटी नंबर-1’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आए.(भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >