Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान 2’ से कटा करीना कपूर का पत्ता? ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस!

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की बजरंगी भाईजान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म की कहानी हर किसी को पसन्द आई थी. अब बजरंगी भाईजान 2 बनने जा रही है, लेकिन इसमें करीना कपूर खान नहीं दिखेंगी. उनकी जगह साउथ की एक्ट्रेस ले रही है.

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) आपको याद है. याद तो होगी ही, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इसकी कहानी, गाने, डायलॉग हर चीज दर्शकों के दिल में उतर गई थी. कुछ समय पहले बजरंगी भाईजान के सीक्वल की घोषणा हुई थी. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस थोड़े खुश नहीं होंगे. फिल्म का नाम ‘पवन पुत्र भाईजान’ होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीना कपूर की जगह साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है.

बजरंगी भाईजान में नहीं होंगी करीना कपूर!

दरअसल, सलमान खान की पवन पुत्र भाईजान और इसकी कहानी लेखक विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने ‘पवन पुत्र भाईजान’ में करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लिया है. हालांकि, यह क्लियर नहीं हुआ है कि करीना ये किरदार प्ले करेंगी या पूजा उनकी जगह लेंगी. बता दें कि भाईजान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनकी जोड़ी पूजा साथ ही है.

बजरंगी भाईजान का नाम होगा ‘पवन पुत्र भाईजान’

पिछले साल लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ईटाइम्स से कन्फर्म किया था कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल का नाम ‘पवन पुत्र भाईजान’ होगा. उन्होंने बताया था कि इसकी कहानी उन्होंने सलमान खान को सुनाई थी और उन्हें ये काफी पसन्द आया था. वहीं, अगर दबंग खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो किसी का भाई किसी का जान को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी. इसमें भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू है.

Also Read: Aamir Khan: जब आमिर खान के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थीं माधुरी दीक्षित, वजह जान चौंक जाएंगे आप
करीना कपूर की आनेवाली फिल्में

करीना कपूर ने पिछले साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया था. अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी. फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं और इसमें मोना सिंह ने भी प्रमुख भूमिका निभाई. करीना के पास तीन दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं – द क्रू, द बकिंघम मर्डर्स और द डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >