Bareilly: जहरखुरानों ने 4 यात्रियों को बनाया शिकार, सोडे में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

बरेली में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस में चार नेपाली यात्रियों को जहरखुरानों ने लूट लिया. उनको सोडे में नशीला पदार्थ पीला दिया. इसके बाद बेहोशी की हालत में नकदी, मोबाइल, और सामान लूट लिया.

बरेली : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस में चार नेपाली यात्रियों को जहरखुरानों ने लूट लिया. उनको सोडे में नशीला पदार्थ पीला दिया. इसके बाद बेहोशी की हालत में नकदी, मोबाइल, और सामान लूट लिया. उनको बेहोशी की हालत में बस में ही छोड़कर फरार हो गए. रोडवेज कर्मियों ने चारों नेपाली यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पड़ोसी देश नेपाल के बैलू जनपद के अमीबूढ़ा निवासी वीरेंद्र थापा, श्याम बहादुर, महेंद्र और जंग बहादुर को पुलिस ने रोडवेज कर्मियों की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. वह सेटेलाइट बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़े थे.

होश आने पर बताया आपबीती

अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र थापा ने होश आने पर बताया कि जहरखुरानों के शिकार तीन अन्य लोग उनके ही साथी हैं. वह सभी नेपाल में रहते हैं. उसने बताया कि चारों लोग नजीमाबाद में रहकर मजदूरी करते थे, लेकिन बीती रात नजीबाबाद से बरेली आने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुए थे. उन्हें बरेली से नेपाल जाने के लिए किसी दूसरे वाहन का इंतजाम करना था. मगर, रास्ते में उन्होंने एक ढाबे पर बस के रुकने पर सोडा पिया था. इसके बाद चारों बेहोश हो गए, और जब उनकी बस सैटलाइट बस स्टैंड पर पहुंची. उस दौरान बस का चालक जमीन पर छोड़कर चला गया. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया. उनके रूपये, मोबाइल, सामान और कपड़े आदि भी नहीं थे. पुलिस ने आरोपी जहरखुरानों की तलाश शुरू कर दी है.

यात्री बनकर सवार हुए थे जहरखुरान

नेपाली यात्रियों ने बताया ढाबे पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं था. बस में सवार यात्री ही खाना खा रहे थे. इन यात्रियों में से ही किसी व्यक्ति ने सोडे की बोतल दी थी. इसके पीने के बाद बस चल दी. मगर कुछ देर बाद बेहोश हो गए. उनको नहीं पता कब बरेली आए और कब उनका सामान गायब हो गया. नजीबाबाद से बरेली आने वाली बस में कौन-कौन सवार था. इसकी जानकारी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को ही है. जिसके चलते पुलिस ने नजीबाबाद से बरेली आने वाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भी तलाश शुरू कर दी है. बस कंडक्टर ही नेपाली यात्रियों के साथ हुई लूटपाट की जानकारी दे सकता है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद बरेली

Also Read: अतीक अहमद के भाई को भी प्रयागराज ले जाएगी पुलिस, बरेली जेल में बंद है अशरफ, चल रही रवानगी की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >