PM Modi Kanpur Visit LIVE: कानपुर में मेट्रो परिचालन से वरुण देवता भी खुश, बोले पीएम मोदी

PM Modi Kanpur Visit LIVE: यूपी इलेक्शन 2022 से पहले कानपुर को पीएम नरेंद्र मोदी ने मेट्रो क तोहफा दिया. पीएम ने कानपुर मेट्रो के उद्घाटन पर कहा कि आज कानपुर के अलावा वरुण देवता भी खुश है. PM Modi के कानपुर दौरे का यहां देखें Updates

Live Updates
9:26 PM. 28 Dec 21 3:56 PM. 28 Dec

PM सड़क मार्ग से चकेरी पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कानपुर को मेट्रो की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित करने के बाद जनसभा स्थल से सड़क मार्ग से चकेरी पहुंचे. खराब मौसम होने की वजह से वे सड़क मार्ग से लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके पश्चात वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

9:26 PM. 28 Dec 21 3:56 PM. 28 Dec

पीएम ने फर्क साफ है का दिया नारा

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गए. अब योगी जी की सरकार, कानून व्यवस्था का राज वापस लाई है. इसलिए यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं.

8:42 PM. 28 Dec 21 3:12 PM. 28 Dec

वरुण देवता भी खुश- पीएम

कानपुर मेट्रो के परिचालन के वक्त पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इससे यहां के वासी ही नहीं, वरुण देवता भी खुश है.

8:42 PM. 28 Dec 21 3:12 PM. 28 Dec

बीना-पनकी परियोजना का उद्घाटन

बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है. इस परियोजना के जरिए पेट्रोलियम, गैस आदि पदार्थों का सर्कुलेशन किया जाएगा.

7:44 PM. 28 Dec 21 2:14 PM. 28 Dec

हरदीप पुरी ने बताया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कानपुर यूपी का पांचवा शहर है, जहां मेट्रो की सुविधा शुरू हुई है. इससे पहले नोएडा, लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद जिले में है.

7:44 PM. 28 Dec 21 2:14 PM. 28 Dec

कानपुर में मूसलाधार बारिश

पीएम मोदी अब से कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे. कानपुर में मूसलाधार बारिश हो रही है. इसके बावजूद कानपुर मेट्रो के उद्घाटन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है.

मुख्य बातें

PM Modi Kanpur Visit LIVE: यूपी इलेक्शन 2022 से पहले कानपुर को पीएम नरेंद्र मोदी ने मेट्रो क तोहफा दिया. पीएम ने कानपुर मेट्रो के उद्घाटन पर कहा कि आज कानपुर के अलावा वरुण देवता भी खुश है. PM Modi के कानपुर दौरे का यहां देखें Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Avinishkumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >