WB News : दिसंबर में बंगाल का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी, सनातन संस्कृति परिषद ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित

धार्मिक संगठन के मुताबिक, 24 दिसंबर को कम से कम एक लाख लोगों की आवाज से गीता पढ़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व द्वारका शंकराचार्य को भी आमंत्रण भेजा गया है.

अगले वर्ष देश में लोकसभा चुनाव होना है और इसके लिए काली पूजा के बाद से ही राजनीतिक दल प्रचार मैदान में उतरने जा रहे हैं. इसी बीच, स्वयंसेवी संगठन अखिल भारतीय संस्कृत परिषद ने महानगर में गीता जयंती नाम से विशेष गीता पाठ सत्र आयोजित करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, इस गीता पाठ सत्र में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गीता जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.


24 दिसंबर को महानगर में गीता जयंती कार्यक्रम का होगा आयोजन

गौरतलब है कि अखिल भारतीय संस्कृत परिषद यहां 24 दिसंबर को ””गीता जयंती”” के अवसर पर ब्रिगेड में एक भव्य गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी इस धार्मिक संगठन के मुताबिक, 24 दिसंबर को कम से कम एक लाख लोगों की आवाज से गीता पढ़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व द्वारका शंकराचार्य को भी आमंत्रण भेजा गया है.

Also Read: West Bengal :देव दीपावली पर 10 हजार दीपों से जगमग होगा बाजे कदमतल्ला घाट, ममता बनर्जी को भी किया गया आमंत्रित
सनातन संस्कृति परिषद ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित

इस संबंध में आयोजकों की ओर से बताया गया है कि 24 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर तीन घंटे के इस कार्यक्रम में गीता के मुख्य पांच अध्यायों का पाठ किया जायेगा. इसका पाठ एक लाख एकत्रित स्वरों द्वारा किया जायेगा. हालांकि, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. गौरतलब है प्रधानमंत्री के आने के पहले ही राजनीति सरगर्मी तेज होनी शुरु हो गई है.

Also Read: ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष आमंत्रित, सूची में शुभेंदु अधिकारी का नाम नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >