PM मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, ये है इस साल की थीम

(PM Modi) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) प्रदर्शनी का उद्घाटन कर दिया है. इसी के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है.

PM Modi Inaugurates IMC 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) प्रदर्शनी का उद्घाटन कर दिया है. इसी के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है. IMC 2022 1 से 4 अक्तूबर तक न्यू डिजिटल यूनिवर्स (New Digital Universe) की थीम के साथ पेश किया गया है.

उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5जी (True 5G) उपकरणों को देखा और जियो-ग्लास (Jio Glass) को खुद पहन कर उसका अनुभव किया. उन्होंने युवा जियो इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5जी तकनीक (End-To-End 5G Technology) के स्वदेशी विकास को भी समझा. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >