Uttarakhand: उत्तराखंड का होगा 21वीं सदी का तीसरा दशक, इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Global Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 44000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी. समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा.

Uttarakhand Global Investors Summit: दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 आज यानी शुक्रवार से आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन  किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 44000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी. समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इसे अपने सामने घटित होते देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के सिल्कयारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को हाल में ही सफलतापूर्वक बचाया गया. मैं राज्य सरकार और प्रशासन को उनकी ओर से किए गए गतिशील कार्यों के लिए बधाई देता हूं.

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वह राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास को एक साथ अनुभव कर सकते हैं. देवभूमि यहां होने वाले निवेश के नये द्वार खोलने की क्षमता रखती है. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में नीति-संचालित शासन और राजनीतिक स्थिरता है. देश तेजी से उन्नति कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं.

कई उद्योगपति हुए शामिल
देहरादून में उत्तराखंड के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देवभूमि निश्चित रूप से आपके लिए कई दरवाजे खोलने वाली है. आज भारत जिस विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, उसका ज्वलंत उदाहरण उत्तराखंड है. विरासत के रूप में भी.
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 जाने माने उद्योगपति गौतम अडानी, नवीन जिंदल कई और कारोबारी शामिल हुए. इसके अलावा 15 देशों के राजदूत भी समिट में शिरकत कर रहे हैं.

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आप देश में नीति-संचालित शासन देखेंगे, राजनीतिक स्थिरता के लिए देशवासियों की मजबूत मांग देखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अस्थिरता नहीं चाहता, वह चाहता है आज एक स्थिर सरकार बनें.  हमने हाल के विधानसभा चुनावों में यह देखा है और उत्तराखंड के लोग पहले ही ऐसा कर चुके हैं.


Also Read: Article 370: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का क्या होगा रुख, 11 दिसंबर को आएगा फैसला

पीएम मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान कहा कि हमारे देश में माना जाता है कि भगवान सबकी जोड़ी बनाते हैं, फिर वो जोड़ियां अपनी नई यात्रा शुरू करने के लिए विदेश क्यों जाती हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे मेक इन इंडिया आंदोलन के साथ वेड इन इंडिया आंदोलन शुरू किया जाना चाहिए. उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के हिस्से के रूप में परिवार से कम से कम एक शादी उत्तराखंड में की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >