झारखंड के इस जंगल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

झारखंड के सलेया जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपियों ने छोटी बहन के सामने बड़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी है.

Jharkhand News: गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र स्थित सलेया जंगल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने रंका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी है.

क्या है मामला

पीड़िता ने बताया कि गत 29 नवंबर, 2022 की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ चैनपुर थाना के बोंड़ी गांव स्थित अपनी बड़ी बहन के घर चना का साग लेने जा रही थी. इसी बीच सलेया चार मुहान के पास उसने एक पिकअप वैन को लिफ्ट मांगने के लिए रोका. जब उसने पिकअप वैन ड्राइवर से बोंड़ी गांव जाने की बात पूछी, तो उसने दोनों बहन को बोंड़ी ले जाने की बात कहकर पिकअप वैन पर बैठा लिया. पिकअप वैन में ड्राइवर के साथ एक अन्य युवक भी सवार था. इसके बाद ड्राइवर बोंड़ी गांव नहीं जाकर उसे सलेया जंगल के अंदर ले गया. वहां छोटी बहन को डरा-धमकाकर अलग बैठा दिया. इसके बाद ड्राइवर तथा पिकअप वैन पर बैठे दूसरे युवक ने उसे बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों को जंगल में ही छोड़ कर वे गाड़ी लेकर भाग गये.

Also Read: एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 जवान घायल

सामूहिक दुष्कर्म के बारे में नहीं बताने की मिली थी धमकी

पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना से बेहोश हो गयी. वहीं, पिकअप वैन ड्राइवर ने जाने से पहले किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए जान से मार देने की धमकी दी थी. दोनों बहन रात में बोंड़ी गांव में अपने बहन के घर पहुंची और पूरी घटना को बताया. पीड़िता ने बताया कि वह ड्राइवर को पहचानती है. इस हादसे के बाद पीड़िता रंका थाना पहुंचकर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी़  आवेदन में पिकवेन ड्राइवर समेत दूसरे अन्य युवकों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. वहीं, इस संबंध में पुलिस अधिकारीने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >