The Archies के सेट से लीक हुई तसवीरें, सुहाना खान- खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा दिखे इस लुक में, फोटो वायरल

जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट से कुछ तसवीरें लीक हुई है. इन फोटोज में सुहाना, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर दिख रहे हैं.

The Archies: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं. सुहाना को बड़े पर्दे पर फैंस देखने के लिए बेताब है. ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज है. जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट से कुछ तसवीरें लीक हुई है. इन फोटोज में सुहाना, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर दिख रहे हैं.

‘द आर्चीज’ से तसवीरें लीक

जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान के साथ – साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. सेट से जो तसवीरें सामने आई है उसमें सुहाना वेरोनिका के स्टाइल में नजर आ रही है. उनके बालों का लुक अलह है और उन्होंने डीपनेक ड्रेस पहना है. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CbfQ73XvDGU/

सुहाना का लुक

फिल्म ‘द आर्चीज’ में जहां सुहाना खान वेरोनिका के रोल में दिखेंगी तो खुशी बैटी, अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूस और जहान कपूर जगहेड जॉन्स का रोल निभाते नजर आएंगे. इन तसवीरों को देखने के बाद फैंस की एक्साइमेट और बढ़ जाएगी. बता दें कि इन स्टारकिड्स की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर काफी है.

https://www.instagram.com/p/CbfcscTAPWL/

मिस्ट्री मैन के साथ दिखी थी सुहाना खान

वहीं, हाल ही में सुहाना खान की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुई थी. सुहाना की कार में उनके साथ एक व्यक्ति दिखा था, जिसे लेकर फैंस सवाल करने लगे थे. कैमरे को देखते ही स्टारकिड ने अपना चेहरा छुपा लिया था. उनके साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी दिखी थी.

सुहाना खान की तसवीरें

कुछ समय पहले सुहाना खान की व्हाइट लहंगे में तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. तसवीरों में वो देसी लुक में दिखी थी. उन्होंने हाई पोनीटेल बनाया हुआ था और एक बिंदी भी लगाया हुआ था. वो इन तसवीरों में बेहद खूबसूरत दिखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >