Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष मास शुरू, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि

1 / 1
Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष मास शुरू, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि
फुल स्क्रीन में देखें

Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष मास शुरू, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि

Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष मास शुरू हो गया है, इस महीने में कुछ ऐसे काम हैं जो भूलकर भी नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसे काम करने पर सेहत के साथ धन और दांपत्य जीवन में बुरे परिणाम झेलने पड़ते हैं.

मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्री कृष्ण की साधना-आराधना और पूजन-कीर्तन करने से मनुष्यों को सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है. भगवान श्री कृष्‍ण को खुश करने के लिए मार्गशीर्ष मास बेहद ज्यादा अच्छा माना जाता हैं.

मार्गशीर्ष मास में धनु संक्रांति मनाई जाती है, इस दिन से एक माह के लिए खरमास लग जाते हैं, इसके बाद मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश न करें. इससे दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लगती हैं और धन की हानि होती है.

मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है, इस मास में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही जीरे का सेवन करने से बचें. मार्गशीर्ष में एक समय भोजन करना चाहिए.

मार्गशीर्ष में सप्तमी और अष्टमी तिथियों को मासशून्य तिथियां माना जाता है, इन तिथियों को कोई भी शुभ और मंगल कार्य करने से बचना चाहिए. मान्यता है वंश और सम्मान की हानि होती है.

मार्गशीर्ष मास में कपूर जलाकर तुलसी की परिक्रमा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं. मार्गशीर्ष मास में कपूर जलाकर तुलसी की परिक्रमा करने से श्रीकृष्ण भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत का वास होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >