Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर के अन्य बंद तहखानों का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग की गई है. जिला अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है. विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पक्षकार राखी सिंह ने यह याचिका दाखिल की है,

वाराणसी (भाषा): यूपी में वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत में एक महिला ने सोमवार को याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की मांग की है. जिला अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है. विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पक्षकार राखी सिंह ने यह याचिका दाखिल की है, जिनकी पहले की एक याचिका पर एएसआई सर्वेक्षण हुआ था.

राखी सिंह के अधिवक्‍ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को दाखिल की गई याचिका में अनुरोध किया गया है कि ज्ञानवापी परिसर में बंद सभी तहखानों का एएसआई से सर्वेक्षण कराया जाए. आवेदन में बंद भूतल का नक्शा भी शामिल किया गया है. अर्जी में कहा गया है कि अंदर गुप्त तहखाने हैं, जिनका सर्वेक्षण करना जरूरी है, ताकि ज्ञानवापी का पूरा सच सामने आ सके. पांच महिलाओं की पूर्व याचिका के आधार पर, एएसआई ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण किया था. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खोल दिया गया और ‘काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट’ के पुजारियों ने पूजा शुरू कर दी है.

Also Read: UP Budget: 2500 करोड़ से होगा महाकुंभ का भव्य आयोजन, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >