Amitabh Bachchan की फिल्म Don का टाइटल लोगों को नहीं था पसंद, सालों बाद बिग बी ने शेयर किया मजेदार किस्सा

अपने ब्लॉग पर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने 1978 की फिल्म डॉन के बारे में एक मनोरंजक किस्सा साझा किया. एक्टर ने बताया कि उस समय शोबिज बाजार फिल्म डॉन के टाइटल से खासा नाराज थे.

Amitabh Bachchan don: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. बिग बी की फिल्म ‘डॉन’. 1978 में रिलीज हुई थी और उस समय बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. मूवी को रिलीज हुए 41 साल हो गए है और एक्टर ने इसे लेकर दिलचस्प किस्सा अपने ब्लॉग में शेयर किया है. फिल्म के टाइटल को लेकर उन्होंने मजेदार बात बताई है.

फिल्म डॉन को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये किस्सा

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने 1978 की फिल्म डॉन के बारे में एक मनोरंजक किस्सा साझा किया. एक्टर ने बताया कि उस समय शोबिज बाजार फिल्म के शीर्षक से खासा नाराज थे. बिग बी ने लिखा, जब मेरे साथ फिल्म डॉन की घोषणा की गई थी.. हिंदी सिनेमा की दुनिया में कई लोगों को डॉन शब्द का मतलब पता नहीं था. वे जिस चीज से परिचित थे वह डॉन के नाम से जाना जाने वाला उत्पाद था.. द डॉन बनियान. जिसके कारण मार्केट बहुत सशंकित था और मेकर्स से नाराज था कि एक फिल्म का शीर्षक अंडरगारमेंट्स के बारे में क्यों होना चाहिए..!!

फिल्म डॉन का रीमेक

फिल्म डॉन का रीमेक भी बना, जिसे फरहान अख्तर ने बनाया था. फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) और इसके सीक्वल डॉन 2 (2011) के रीमेक बनाए गए. दोनों फिल्मों में शाहरुख खान ने काम किया था. हालांकि कुछ समय पहले ये खबर आई थी फरहान डॉन 3 बनाने का प्लान बना रहे है और इसमें वो खुद डॉन बनेंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

Also Read: Chimoo Acharya: कौन हैं सनी देओल की ‘समधन’ चिमू आचार्य, करण देओल की सास की तसवीरें आई सामने

बिग बी की आने वाली फिल्में

अमिताभ बच्चन के पास टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ गणपथ पार्ट 1 है. विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपथ 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस उन्हें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ आगामी विज्ञान-फाई फिल्म प्रोजेक्ट के में देखेंगे. उन्होंने दीपिका के साथ द इंटर्न का रीमेक भी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >