Pathaan: एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, लिस्ट में प्रभास की फिल्म बाहुबली है शामिल

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने WAR और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. किंग खान के अलावा इसमें जॉन अब्राहम भी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. एसआरके की फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है. फिल्म विदेशों में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही रिकॉर्ड बना चुकी है. इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने खुलासा किया, ”पठान किसी भी वाईआरएफ फिल्म के लिए विदेशी क्षेत्रों में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है.

प्रभास की बाहुबली के नाम बहुत बड़ा रिकॉर्ड

2017 में प्रभास की बाहुबली के लिए 6.5 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिके थे. ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान की पठान इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि फिल्म ने अब तक 50.46 करोड़ के टिकट बेज दिया है

शाहरुख खान ने ऋतिक रोशन की वॉर को पछाड़ा

वॉर जो कि यश राज फिल्म्स की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म है, उसने एडवांस बुकिंग में 4.10 लाख तक की टिकट बेची थी. पठान ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने एडवांस बुकिंग में 3.46 लाख टिकट बेचे. ऐसे में पठान ने इस फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Also Read: Pathaan Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर ‘पठान’ का तूफान, आप भी ऐसे बुक करें टिकट
स्विट्जरलैंड में शाहरुख खान की फिल्म को मिला बंपर रिस्पांस

स्विट्जरलैंड में फिल्म को बंपर रिस्पांस मिला है. एक थिएटर के सभी टिकट बिक चुके हैं. हालांकि यह फिल्म बांग्लादेश और पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. उत्तर में लगभग 25 से 26 सिंगल स्क्रीन थिएटर फिर से खुल गए हैं. शाहरुख खान के फैन आमिर मर्चेंट ने किंग खान की धमाकेदार वापसी के लिए गेयटी सिनेमा में 818 टिकट बांटे.

पठान साइबेरिया की जमी हुई लेक बैकाल में शूट होने वाली पहली फिल्म

पठान फिल्म का एक सीक्वेंस साइबेरिया में बैकाल झील में शूट किया गया है. खास बात यह है कि यह वहां शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. बता दें कि बैकाल दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की सबसे बड़ी झील के रूप में जानी जाती है. सिद्धार्थ आनंद ने कहा, फिल्म दर्शकों को ऐसे दृश्य दिखाएगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >