राघव चड्ढा संग शादी और सगाई की अफवाहों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गलतफहमी है तो मैं…

परिणीति चोपड़ा तब से चर्चा में हैं, जब उन्हें कई मौकों पर आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया. दोनों को मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर और लंच पर फैंस ने देखा. जिसके बाद कपल की शादी की अफवाहे उड़ने लगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी चोड़ी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और सगाई की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. बीते दिनों कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. उससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर दिखाई दिए थे. इनसब के बाद ऐसी खबरें चल रही थी कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले है. हालांकि अभी तक परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि परिणीति और राघव जल्द ही दिल्ली में एक इंटिमेट एंगेजमेंट सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे.

परिणीति चोपड़ा ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

परिणीति चोपड़ा ने लाइफस्टाइल एशिया इंडिया पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने निजी जीवन के बारे में लगातार खबरों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि वह शांत रहने और उन्हें पॉजिटिव तरीके से लेने की कोशिश करती है. परिणीति चोपड़ा ने कहा कि अगर किसी ने उनके बारे में न पूछा और न ही खबर लिखी, तो इसका मतलब होगा कि किसी की दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह होगा कि वह एक सफल अभिनेत्री बनने में विफल रही, क्योंकि वे सुर्खियों का हिस्सा नहीं है. घर हो या न्यूज चैनल, सेलेब्स की शादियां चर्चा का बड़ा विषय होती हैं. उन्होंने कहा कि एक सफल अभिनेता ही प्रसिद्ध होती है.

परिणीति चोपड़ा ने पर्सनल लाइफ पर कही ये बात

अभिनेत्री ने कहा कि अटेंशन से बचा नहीं जा सकता है, लेकिन वह तब तक ठीक है जब तक लोग बहुत ज्यादा व्यक्तिगत या अपमानजनक नहीं हो जाते. परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह गलतफहमियों को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण जारी करती हैं. अगर प्रेस में कुछ गलत टेलीकास्ट किया जा रहा है, तो वह ऐसा करती हैं. अभिनेत्री को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था, “अगर कभी ऐसा होता है, तो मैं स्पष्ट करूंगी कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है.”

Also Read: परिणीति चोपड़ा संग शादी पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी कहा- जश्न मनाने का मौका दिया जाएगा…
जब परिणीति-राघव ने डेटिंग की अफवाहें उड़ी

परिणीति चोपड़ा को बीते 22 मार्च को आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में अलग-अलग पहुंचे. दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे. परिणीति ने इसे चेकर्ड पैंट के साथ जोड़ा, राघव ने बेज लिनन पैंट का विकल्प चुना. उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी दिए. लंच डेट के बाद बाहर जाते समय दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया. दोनों भी एक ही गाड़ी से निकल गए. बता दें कि राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के सांसद हैं. दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा संदीप और पिंकी फरार और हाल ही में रिलीज हुई ऊंचाई जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >