लंदन में एक दूसरे संग हुई दोस्ती… इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी

1 / 1
लंदन में एक दूसरे संग हुई दोस्ती… इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी
फुल स्क्रीन में देखें

लंदन में एक दूसरे संग हुई दोस्ती… इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ ही दिनों में राजस्थान में शादी करेंगे. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि स्टार्स के बीच लवस्टोरी कब शुरू हुई और कैसे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठें. आइये जानते हैं.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों ने 13 मई को दिल्ली में एक-दूसरे संग सगाई की थी. वहीं जनवरी 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था.

परिणीति और राघव 24 सितंबर को एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. आज से वेडिंग की रस्में शुरू हो चुकी है. मेहमानों के लिए मजेदार एक्टिविटी होगी. जिसमें सबसे पहले तो एक क्रिकेट मैच होगा.

परिणीति और राघव की लव स्टोरी की बात करें तो कपल ने लंदन में एक साथ पढ़ाई की है. वे लंबे समय से दोस्त हैं.

2014 की वोग रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति के पास मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री है. दोनों की मुलाकात तब हुई जब वह लंदन में पढ़ाई कर रही थीं. वहीं राघव चड्ढा ने भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की,

वुमन्स एरा की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव की लवस्टोरी पिछले साल चमकीला के सेट पर शुरू हुई थी. जब वह पंजाब में शूटिंग कर रही थी, तो राघव एक दोस्त के रूप में उनसे मिलने आए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, धीरे-धीरे कपल की दोस्ती मजबूत हो गई और वे दोनों एक दूसरे संग डेटिंग करने लगे.

परिणीति और राघव की सगाई समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता शामिल हुए. उनके अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली में सगाई समारोह में शामिल हुईं थी.

इस साल मार्च में परिणीति और राघव चड्ढा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखा गया था. जिसके बाद दोनों के अफेयर्स की चर्चा शुरू हो गई.

बीते दिनों परी और राघव की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति के चूड़ा समारोह के साथ शुरू होगा. जिसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच होगा. परिवार, साथ ही दूल्हा और दुल्हन शाम 7 बजे से रात भर पार्टी करेंगे.

24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में होगी. बारात – शाही जुलूस ताज झील से दोपहर 2 बजे शुरू होगा और लीला पैलेस में विवाह स्थल पर पहुंचेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >