राष्ट्रीय बालिका दिवस व परीक्षा पे चर्चा पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में छात्र/ छात्राओं/अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे. स्कूल प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वे स्कूलों में भी प्रसार माध्यम से बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ के इस विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाने का प्रबंध करें.

राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) और परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के लिए बच्चों को जागरूक करने के हेतु पीआईबी धनबाद की ओर से टुंडी प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण/निबंध प्रतियोगिता, परिचर्चा एवं रैली का भी आयोजन हुआ. बच्चों को 27 जनवरी को नयी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को तालकटोरा स्टेडियम में स्कूली छात्र/ छात्राओं /अभिभावकों के साथ प्रधानमंत्री संवाद करेंगे. स्कूल प्रशासन से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने स्कूलों में भी प्रसार माध्यम से बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ के इस विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाने का प्रबंध करें.

इस अवसर पर विद्यालय के मैदान में बालिकाओं के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी टीम को विभाग द्वारा फुटबॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया.

Also Read: Pariksha Pe Charcha 2023: परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट

निबंध प्रतियोगिता में मधु कुमारी ने प्रथम, उर्मिला कुमारी ने द्वितीय और लीला कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. ‘परीक्षा पे चर्चा’ विषय पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में सोनाली कुमारी प्रथम, कुमकुम कुमारी द्वितीय और परी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. सांत्वना पुरस्कार अंकिता कुमारी को दिया गया. विभाग द्वारा इन सभी विजयी छात्रा- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की प्राचार्या कुमारी मनोरमा, संधिया कुमारी, आरती कुमारी, जय कुमार मिश्र के आलावा कई गण्यमान लोग उपस्थित रहे. केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद के प्रभारी पदाधिकारी राज किशोर पासवान ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >