Rakul Preet Singh ने बर्थडे वाले पोस्ट पर दिया ऐसा रिएक्शन, जैकी भगनानी संग शेयर की थी तसवीर, देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani ) साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani ) साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की थी. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने एक्टर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो इस बर्थडे वाले पोस्ट पर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं जो वाकई बेहद प्यारा है.

हाल ही में रकुल मुंबई में एक फैशन इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. एक पैपराज़ी ने उन्हें ‘बधाई’ दी जब वो डार्क ब्लू कलर के लहंगे में मंच के पीछे से दूसरी तरफ जा रही थीं. रकुल ने पहले स्माइल की, लेकिन फिर पलटी और पूछा, ‘किसलिये (किस लिए)?’ फोटोग्राफर ने कहा, आपके बर्थडे वाले पोस्ट के लिए मैम. इसपर एक्ट्रेस कहा, “अरे पर वो कोई अनाउंसमेंट थोड़ी है.” इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं. इस वीडियो को मानव मंगलानी ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CVDT4gpF7jL/

दरअसल जैकी ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है!!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप वाला होऔर आप जितना सुंदर हो. जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार.”

Also Read: सुष्मिता सेन को कोई गिफ्ट में नहीं दे सकता डायमंड, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नहीं, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

इसका रिप्लाई करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, थैंक्यूयू मेरे प्यार! आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं! मेरे जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए थैंक्यू, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए थैंक्यू, आपके होने के लिए थैंक्यू.” इस तसवीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था.

बता दें कि, रकुल प्रीत ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने धीरे-धीरे हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा और अब बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट कर रही हैं. उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर थैंक गॉड, प्रोडक्शन 41 के साथ अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी, जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की MayDay है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >